back to top

मैं अब अपने खेल को बखूबी समझता हूं: अय्यर

कटक। श्रेयस अय्यर ने शनिवार को कहा कि अपने कैरियर की शुरूआत में वह इतने जिम्मेदार नहीं थे लेकिन अब अपने खेल को बखूबी समझ्ते हैं। लंबे समय से भारतीय टीम की समस्या रहे बल्लेबाजी के चौथे नंबर पर अय्यर अपनी दावेदारी पुख्ता करते जा रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने पहले दो वनडे में अर्धशतक जमाये। उन्होंने तीसरे वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, यह परिपक्वता और जिम्मेदारी से आता है।

प्रथम श्रेणी कैरियर के दौर में मैं आक्रामक था और कभी जिम्मेदारी नहीं लेता था। उन्होंने कहा, बाद में मुझे लगा कि उच्चतम स्तर पर खेलने के बाद परिपक्वता जरूरी है। मैं स्ट्रोक्स भी लगा सकता हूं और एक रन भी ले सकता हूं। मैं अपने खेल को बखूबी समझ्ता हूं और उसके अनुसार खेलता हूं।आईपीएल 2018 सत्र के बीच में गौतम गंभीर ने दिल्ली टीम की कप्तानी छोड़ दी थी जिसके बाद अय्यर को कप्तान बनाया गया। पिछले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स टीम के ढांचे में बदलाव हुआ लेकिन अय्यर कप्तान बने रहे। दिल्ली पिछले सत्र में तीसरे स्थान पर रही।

अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में 88 गेंद में 70 रन की धीमी पारी के बारे में कहा, टीम की जरूरत के हिसाब से खेलना पड़ता है और मैने वही किया। टीम को उस समय बड़े शाट्स की जरूरत नहीं थी। सिर्फ एक बड़ी साझेदारी चाहिये थी। तीन दिन बाद पांचवें नंबर पर उतरकर उन्होंने 32 गेंद में 53 रन बनाये। उन्होंने कहा, पिछले वनडे में मैं पांचवें नंबर पर उतरा। मैं हालात के अनुरूप खेलता हूं और मुझे पता है कि मैं धीमा भी खेल सकता हूं और आक्रामक भी। यह पूछने पर कि क्या दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर रिकी पोंटिंग की इस बदलाव में अहम भूमिका रही, उन्होंने हां में जवाब दिया। उन्होंने कहा, रिकी पोंटिंग काफी सकारात्मक इंसान है। वह हर खिलाड़ी का सहयोग करते हैं और सभी को समान दर्जा देते हैं। उनकी मानव प्रबंधन की क्षमता कमाल की है।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...