गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण
लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन एवं प्रसाद वितरण आयोजित हुआ उक्त कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना द्वारा हुआ तदोपरांत गायत्री मां के भजन मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…ओ मैया काली कलकत्ते वाली जीभ तेरी लाल है… गुरुदेव तुम्हारे चरणों में… इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य’ शशि अग्रवाल, मीडिया प्रभारी विभोर कुमार, वरिष्ठ शिक्षक मिश्री लाल, क्षेत्रीय नागरिक शकुन शुक्ला, दयाल दीपक, मनोज सक्सेना, अनूप सक्सेना, शकुन भी सम्मिलित हुए। गायत्री परिवार की ओर से इंदिरा चौरसिया द्वारा विधि विधान से हवन पूजन संपन्न कराया गया हवन के पश्चात विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद रूप में पंचामृत, फल एवं मोदक वितरित किए गए ’ तत्पश्चात उपस्थित जनसमूह ने विद्यालय की उत्तरोतर उन्नति एवं मानव कल्याण की ईश्वर से कामना व प्रार्थना कर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं एवं फूलों से होली खेली।





