back to top

कप्तान के तौर पर टीम में सबसे कम अहम व्यक्ति हूं मैं: रोहित शर्मा

नई दिल्ली। रोहित शर्मा के लिये कप्तानी में सबसे अहम चीज है ‘निस्वार्थ रहना’ और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में उन्हें खुद को ‘सबसे कम अहम व्यक्ति’ कहलाने में कोई हिचकिचाहट नहीं है।

भारतीय क्रिकेट 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में आईपीएल से बहाल होगा जबकि पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी को रोकने की जद्दोजहद में लगी है।

मुंबई इंडियंस को चार खिताब दिलाने वाले रोहित ने कहा, “मैं इस बात में विश्वास करता हूं कि जब आप कप्तान हो तो आप सबसे कम अहम व्यक्ति होते हो। जब बड़े हित की बात होती है तो अन्य काफी अहम बन जाते हैं। अलग अलग कप्तानों के लिये यह चीज अलग होती है लेकिन जहां तक मेरा संबंध है तो मैं इससे इत्तेफाक रखता हूं।”

सुरेश रैना ने हाल में उनके ‘कूल’ व्यवहार की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से की। वह तुलना को तरजीह नहीं देते लेकिन दोनों में एक समानता तो है कि रोहित भी मुश्किल परिस्थितियों को देखते हुए पूर्व भारतीय कप्तान की तरह ही दिखते हैं।

उन्होंने हंसते हुए कहा, “गुस्सा नहीं दिखाना कोई जानबूझकर किया गया प्रयास नहीं है।”

उन्होंने कहा, “यह मेरी प्रकृति है क्योंकि आप किसी और की तरह दिखाने की कोशिश नहीं करते। आप जो हो, हमेशा वही रहने की कोशिश करते हो।”

रोहित ने कहा, “आप भी गुस्सा होते हो, कभी कभार आपा खो देते हो लेकिन यह महत्वपूर्ण होता है कि आप इसे अपनी टीम के साथियों को नहीं दिखाओ। अपनी भावनाओं को छुपाना सबसे मुश्किल काम होता है।”

भारतीय टीम के उप कप्तान को लगता है कि आईपीएल शुरू होने से पहले उनके पास काफी समय है और वह लंबे समय के ब्रेक के बाद अगले एक महीने के दौरान धीरे धीरे मजबूती और स्टेमिना हासिल कर लेंगे।

उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि जिम इस हफ्ते खुल जायेंगे और मैं इंडोर ट्रेनिंग शुरू कर सकूंगा। इस समय मुंबई के मानसून की वजह से आप आउटडोर ट्रेनिंग नहीं कर सकते। मैं इंडोर सुविधाओं के इस्तेमाल के लिये मुंबई क्रिकेट संघ से को पत्र लिखूंगा। “

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...