back to top

लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं : मोदी

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका के सर्वाेच्च सैन्य सम्मानों में शामिल प्रतिष्ठित लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उनका आभार जताया और कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के संबंधों में सुधार के भारत और अमेरिका के लोगों के प्रयास को मान्यता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी को लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार प्रदान किया।

मोदी को, उनके नेतृत्व में भारत और अमेरिका की द्विपक्षीय और रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने और भारत को एक वैश्विक ताकत के रूप में आगे बढ़ाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह संबंधों में सुधार के भारत और अमेरिका के लोगों के प्रयास को मान्यता है जो भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी की द्विपक्षीय सहमति में भी झलकता है।

उन्होंने संबंधों को और मजबूत करने के लिए अमेरिका और दोनों देशों में अन्य हितधारकों के साथ काम करते रहने की सरकार की दृढ़ प्रतिबद्घता को भी दोहराया। मोदी ने कहा, 21वीं शताब्दी में अप्रत्याशित चुनौतियां और अवसर भी हैं। भारत-अमेरिका संबंध अपने लोगों की अनोखी मजबूती की वृहद क्षमता का लाभ संपूर्ण मानवता के लिए वैश्विक नेतृत्व प्रदान करने में उठा सकते हैं। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री की ओर से वाशिंगटन में यह पुरस्कार स्वीकार किया। उन्हें अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रोबर्ट ओ ब्रायन ने व्हाइट हाउस में सोमवार को यह पुरस्कार दिया।

RELATED ARTICLES

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...