back to top

मैं रोहित भाई के नक्शेकदम पर चल रहा हूं क्योंकि गंभीर और सूर्या मुझसे यही चाहते हैं’: अभिषेक शर्मा

नयी दिल्ली। भारत के तूफानी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के प्रोत्साहन के बाद वह पूर्व कप्तान रोहित शर्मा द्वारा टी20 अंतरराष्ट्रीय पावरप्ले के लिए तय किए गए आक्रामक खेल का अनुकरण कर रहे हैं। अभिषेक ने 2024 जुलाई में टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था और अपनी तेज-र्तार बल्लेबाजी की बदौलत उन्होंने बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अब तक 34 मैच में उन्होंने दो शतक और सात अर्धशतक के साथ 1199 रन बनाये हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 190.92 है।अभिषेक ने रोहित के प्रभाव पर बात करते हुए जियोस्टार से कहा,रोहित भाई ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। पावरप्ले में वह जो शुरूआत देते थे, उससे प्रतिद्वंद्वी टीम पर हमेशा दबाव बना रहता था।

उन्होंने कहा, जब मैं टीम में आया तो कोच और कप्तान मुझसे यही चाहते थे। मुझे लगता है कि यह मेरी बल्लेबाजी शैली के अनुरूप भी है क्योंकि मुझे शुरूआत से ही आक्रामक खेलने का शौक है। मैं रोहित भाई के नक्शेकदमों पर चल रहा हूं और मुझे इस तरीके से खेलकर भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करने पर खुशी है। अभिषेक ने कहा कि उनकी बल्लेबाजी में सुधार की गुंजाइश जरूर है लेकिन उन्हें अपनी भूमिका पर पूरी स्पष्टता है। उन्होंने कहा, मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं पूरी तरह से परिपक्व हो गया हूं क्योंकि हमेशा सुधार की गुंजाइश रहती है। लेकिन मुझे लगता है कि मेरी भूमिका पहले छह ओवरों में आक्रामक क्रिकेट खेलना है।

उन्होंने कहा,मैं इसके लिए बहुत अभ्यास कर रहा हूं। मुझे पता है कि अगर मैं अच्छी शुरूआत दूं या शुरू से अच्छा इरादा दिखाऊं तो टीम उसी लय का अनुकरण कर सकती है, मैं हमेशा इसके बारे में सोचता हूं। टी20 विश्व कप शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं, अभिषेक ने बताया कि उन्होंने कुछ खास तरह के गेंदबाजों के खिलाफ खेलने का अभ्यास किया है जिनका वे टूर्नामेंट में सामना करेंगे। अभिषेक ने कहा, अगर मुझे आक्रामक क्रिकेट खेलना है तो मुझे एक खास तरह से अभ्यास करना होगा।

मैं मैच से पहले यही करता हूं। जब मुझे एक हफ्ते या दस दिन का समय मिलता है तो मैं ध्यान में रखता हूं कि अगले मुकाबलों में मुझे किस प्रकार के गेंदबाजों का सामना करना है। उन्होंने कहा,मैं आगामी टी20 विश्व कप के लिए भी अभ्यास कर रहा हूं। मुझे पता है कि हम भारत के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न परिस्थितियों में और विभिन्न टीम के खिलाफ खेलेंगे इसलिए तैयारी अहम है। इस 25 साल के खिलाड़ी ने बताया कि वह जितना हो सके नेट्स में मैच जैसी स्थिति को बनाने की कोशिश करते हैं।

उन्होंने कहा, मैं नेट्स में उसी तरह के गेंदबाजों का सामना करने की कोशिश करता हूं जो मुझे विपक्षी टीम से मिल सकते हैं। मैं उनसे आउटस्विंगर, इनस्विंगर और नयी गेंद का उपयोग करने को कहता हूं। इसके अलावा अभिषेक ने गेंदबाजों द्वारा गेंद की गति कम करने की रणनीति अपनाने की स्थिति पर भी काम किया है। उन्होंने कहा, मुझे पता है कि विशेषकर विश्व कप या किसी अन्य मैच के दौरान वे मुझे बहुत तेज गेंदबाजी नहीं करेंगे। मुझे पिछले मुकाबलों में यह महसूस हुआ इसलिए मैंने इस पर काम किया है। अभिषेक ने अपनी बैक लिफ्ट पर भी काम किया है ताकि बल्ले से आसानी से रन बने।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...