back to top

तीन तलाक देने के बाद पति ने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो डाला

पत्नी ने की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर (उप्र)। मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी से तीन तलाक कहकर रिश्ता तोड़ लिया था और तीन महीने बाद उसका एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद महिला ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना भोपा पुलिस थाने के तहत किशनपुर गांव में शनिवार को घटी। थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी और महिला का चार साल पहले विवाह हुआ था और उनका 18 माह का एक बेटा है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने करीब तीन महीने पहले तीन तलाक कहकर अपनी पत्नी से रिश्ता तोड़ लिया था, जिसके बाद महिला अपने बच्चे के साथ किशनपुर गांव में अपने माता-पिता के पास रहने चली गई थी।

 

इस मामले में 18 अगस्त को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने और बेटे को उसके पास से जबरन ले जाने का आरोप लगाया। चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी कि तभी कथित रूप से आरोपी ने महिला का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...