back to top

पति ने दो बच्चों व पत्नी को मार कर खुद की आत्महत्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना इलाके में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों को मुंह दबाकर कथित तौर पर मार दिया और फिर खुद पंखे के हुक में लटक कर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि पिंटू गुप्ता नामक यह व्यक्ति पेशे से ड्राइवर था और आर्थिक समस्या से परेशान था।

पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि गुडंबा के शिवानी विहार में रहने वाले पिंटू गुप्ता (32) ने शनिवार तड़के अपनी पत्नी आरती (28), बेटी नेहा (8) और बेटे नैतिक (6) को मार कर खुद को पंखे के कुंडे से लटका दिया।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पिंटू ने पहले अपनी पत्नी और दोनो बच्चों का मुंह दबाकर उन्हें मारा, क्योंकि इन तीनों के शव बिस्तर पर एक साथ पड़े थे। बाद में पिंटू ने छत पर लगे पंखे को उतारा और उसके कुंडे में लटक कर आत्महत्या कर ली।

कमिश्नर ने बताया कि शनिवार सुबह घटना की जानकारी पड़ोसियों से मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक यूनिट घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...