back to top

साली से शादी की चाहत में पत्नी की कराई हत्या, पति और उसका दोस्त गिरफ्तार

बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले में कथित रूप से संतान न होने के कारण साली से शादी की चाहत में एक व्यक्ति ने दोस्त की मदद से अपनी पत्नी की कार से कुचलवा कर हत्या करा दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगीना) भरत सोनकर ने मंगलवार को बताया कि 8 मार्च को नगीना के बिश्नोई सराय निवासी अंकित ने अपनी पत्नी किरन (30) को बुंदकी के पास सड़क पर खड़ा किया और खुद मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर चला गया। इसी दौरान एक कार ने उसकी पत्नी को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई थी। मृतका के मायके के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया था।

सोनकर ने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज में कार मालिक की शिनाख्त हुई तो वह मृतका के पति अंकित का दोस्त सचिन निकला। दोनों को पकड़कर पूछताछ की गई तो अंकित ने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि शादी के पांच साल गुजर जाने के बावजूद उसके कोई संतान नहीं थी। वह साली से शादी करना चाहता था इसीलिए सचिन को षड्यंत्र में शामिल कर उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गयी कार बरामद कर ली है।

RELATED ARTICLES

काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले का दावा, 400 मौतें; पाकिस्तान ने आरोप नकारे

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए कथित हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई,...

हरियाणा राज्यसभा चुनाव : भाजपा के भाटिया, कांग्रेस के बौद्ध निर्वाचित,क्रॉस-वोटिंग हुई

चंडीगढ़ । भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। अधिकारियों के...

होर्मुज से सुरक्षित लौटा भारत का एलपीजी पोत शिवालिक

जमशेदपुर। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंचे भारतीय ध्वज वाले एलपीजी...

केकेआर को लगा बड़ा झटका…चोटिल हर्षित राणा आईपीएल से हो सकते हैं बाहर

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के बाद उबर रहे...

हरियाणा राज्यसभा चुनाव : भाजपा के भाटिया, कांग्रेस के बौद्ध निर्वाचित,क्रॉस-वोटिंग हुई

चंडीगढ़ । भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। अधिकारियों के...

होर्मुज से सुरक्षित लौटा भारत का एलपीजी पोत शिवालिक

जमशेदपुर। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंचे भारतीय ध्वज वाले एलपीजी...

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैचों को कर्नाटक सरकार की मंजूरी, बेंगलुरु में अनिश्चितता खत्म

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने सोमवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस वर्ष होने...

बिहार राज्यसभा चुनाव : राजग ने पांचों सीटें जीतीं, नीतीश कुमार और नितिन नवीन निर्वाचित

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए।...