back to top

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन करने जा रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पार्टी विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पार्टी मुख्यालय के बाहर हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया समन्वयक ललन कुमार ने बताया कि आलम की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के गेट के पास से हिरासत में ले लिया और सभी को इको गार्डन ले जाया गया है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार की पुलिस कायरता का परिचय दे रही है। पुलिस ने जिस तरह से आलम को गिरफ्तार किया और अब उसका विरोध करने जा रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानमंडल दल की नेता समेत कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है, वह उसकी हताशा को दर्शाता है।

कुमार ने कहा कि पुलिस की इन हरकतों से कांग्रेस के लोग डरने वाले नहीं हैं और ना ही वे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती की तरह घर में बैठने वालों में से हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस हरकत के खिलाफ कांग्रेस जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी।

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में राजधानी लखनऊ में सीएए और एनआरसी के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन में संलिप्तता के आरोप में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शाहनवाज आलम को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस ने इस इसे राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्वाई करार देते हुए इसके खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी थी।

वहीं, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करके घटना की निंदा की है। आलम को गिरफ्तार किए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पार्टी विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा समेत कई नेता हजरतगंज कोतवाली पहुंचे और अधिकारियों से बात की थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता कोतवाली परिसर में इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे जिन्हें खदेडऩे के लिए पुलिस ने लाठियां चलाई।

इसमें पार्टी युवा शाखा के महासचिव शिवम त्रिपाठी समेत कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। इस बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पुलिस की कार्वाई को दमनकारी और अलोकतांत्रिक बताया है। उन्होंने मंगलवार को किए गए ट्वीट में कहा, देखिए किस तरह यूपी पुलिस ने हमारे अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष को रात के अंधेरे में उठाया। पहले फर्जी आरोपों को लेकर हमारे प्रदेश अध्यक्ष को चार हफ़्तों के लिए जेल में रखा। ये पुलिसिया कार्रवाई दमनकारी और आलोकतांत्रिक है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा सरकार यूपी पुलिस को दमन का औज़ार बनाकर दूसरी पार्टियों को आवाज उठाने से रोक सकती है, हमारी पार्टी को नहीं। कांग्रेस के सिपाही पुलिस की लाठियों और फर्जी मुकदमों से नहीं डरने वाले।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...