back to top

कोविड-19 महामारी के दौरान पुलिस का मानवीय पक्ष सामने आया : मोदी

हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद का दंश झेलने वाले केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि माओं और बच्चों के साथ मिल कर महिला पुलिसकर्मी युवाओं को गलत रास्ते पर जाने से रोक सकती हैं।

सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में 2018 बैच के परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारियों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए मोदी ने शुक्रवार को इन अधिकारियों को चेताया भी कि किसी तरह के गलत कृत्य में शामिल न हों और कहा कि नवीनतम प्रौद्योगिकी से वे परेशानी में पड़ सकते हैं, ये नई प्रौद्योगिकी बेहतर पुलिसिंग के लिए भी उपयोगी हैं।

एक महिला परीवीक्षाधीन अधिकारी के सवाल का जवाब देते हुए मोदी ने केन्द्र शासित प्रदेश के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे प्यारे लोग हैं जिनमें नया सीखने की विशेष क्षमता है। उन्होंने कहा, मैं इन लोगों के साथ बहुत जुड़ा हुआ हूं। वे आपके साथ बेहद प्यार से पेश आते हैं… हमें गलत राह पर जाने वालों को रोकना होगा। महिलाएं ऐसा कर सकती हैं।

मोदी ने कहा, हमारी महिला पुलिस अधिकारी प्रभावी रूप से ऐसा कर सकती हैं। हमारा महिला बल माओं को शिक्षित करने में और उन बच्चों को वापस लाने में प्रभावी रूप से काम कर सकता है। मुझे विश्वास है कि अगर आप शुरुआती चरण में ही ऐसा करते हैं तो हम अपने बच्चों को गलत रास्तों पर जाने से रोक सकते हैं। वह वस्तुत: जम्मू कश्मीर में युवाओं को कट्टरपंथ की तरफ आकर्षित किए जाने और आतंकवादी समूहों से जुड़ने के लिए प्रेरित किए जाने के संदर्भ में यह कह रहे थे।

प्रधानमंत्री ने प्रभावी पुलिसिंग के लिए कांस्टेबुलरी खुफियातंत्र पर जोर दिया। मोदी ने चेताया कि अपराध का पता लगाने के लिहाज से प्रौद्योगिकी आज के समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है चाहे वह सीसीटीवी तस्वीरें हों, मोबाइल ट्रेसिंग इससे आपको बड़ी मदद मिलती है। लेकिन, यह प्रौद्योकिकी आज के समय में पुलिस कर्मियों के निलंबन के लिए भी जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रौद्योगिकी मददगार है उसी तरह से यह मुसीबत भी बन रही है और पुलिस इसे ज्यादा झेल रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को लोगों को इस बात के लिए प्रशिक्षित करने की जरूरत है कि प्रौद्योगिकी का कैसे अधिकतम और सकारात्मक इस्तेमाल किया जा सकता है। बेहतर पुलिसिंग के लिए बिग डाटा, कृत्रिम मेधा और सोशल मीडिया का इस्तेमाल हथियार के तौर पर किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान पुलिस का मानवीय चेहरा नजर आया और सुरक्षाकर्मियों ने सराहनीय काम किया। कोरोना वायरस के समय पुलिस ने लोगों को जागरुक करने के लिए गाने गाए, गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि लोग इन दृश्यों को गवाह बने कोरोना वायरस के दौरान, मानवता ने खाकी वर्दी के जरिए काम किया।

उन्होंने नए अधिकारियों को सलाह दी- सिंघम जैसे फिल्मों से प्रभावित न हों। उन्होंने कहा कि कुछ पुलिसकर्मी पहले दिखावा करने में लग जाते हैं और पुलिसिंग के मुख्य पहलू की अनदेखी कर देते हैं। उन्होंने कहा, कुछ पुलिसकर्मी जो नई ड्यूटी पर पहुंचते हैं वह सिंघम जैसी फिल्मों को देखकर दिखावा चाहते है लोगों को डराना चाहते हैं..और असमाजिक तत्वों को मेरा नाम सुनकर ही कांपना चाहिए, यह उनके दिल और दिमाग पर छा जाता है और इसकी वजह से जिन कामों को किया जाना चाहिए वह पीछे छूट जाते हैं।

पुलिसकर्मियों में तनाव से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि तनाव दूर करने के लिए योग और प्राणायाम सबसे अच्छा उपाय है। मोदी ने कहा कि पुलिस थानों को साफ-सुथरा रखा जाना चाहिए और इन्हें सामाजिक विश्वास का केंद्र भी बनाया जाना चाहिए। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2018 बैच के 131 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने अकादमी से सफलतापूर्वक अपना पाठ्यक्रम पूरा कर लिया है जिनमें 28 महिला अधिकारी भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...