back to top

अयोध्या में राम मंदिर को दर्शाने वाले विशाल पोस्टर लगाए गए

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आगामी राम मंदिर और नए हवाई अड्डे की छवियों वाले विशाल पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर अयोध्या को मर्यादा, धर्म और संस्कृति का शहर बताने संबंधी संदेश लिखे गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 दिसंबर को नए हवाई अड्डे और पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने वाले हैं। उनका हवाई अड्डे से स्टेशन तक एक रोड शो
करने का भी कार्यक्रम है। अयोध्या में राम मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा, जिसमें प्रधानमंत्री शिरकत करेंगे। स्टेशन की नई इमारत के सामने और स्टेशन रोड के किनारे बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए है।

स्टेशन के नए भवन के बरामदे के पास लगे पोस्टर में निर्माणाधीन राम मंदिर की छवि और इस पर अयोध्या में गणमान्य व्यक्तियों और अन्य लोगों के स्वागत का संदेश लिखा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हवाले से लिखे गए संदेश में कहा गया है, मर्यादा, धर्म और संस्कृति की नगरी अवधपुरी में आने वाले सभी संतों, गणमान्य व्यक्तियों, श्रद्धालुओं, पर्यटकों और नागरिकों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन।

अंधेरा होने के बाद जब रेलवे स्टेशन की पुरानी और नई इमारतों को गुलाबी रंग की रोशनी से सजाया गया, तो कई यात्रियों, सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों को नये स्टेशन और बड़े पोस्टर की तस्वीरें लेते देखा गया। स्टेशन से कुछ मीटर की दूरी पर एक और बड़ा पोस्टर लगाया गया है जिस पर अयोध्या के नए हवाईअड्डे की तस्वीर और उपरोक्त शुभकामना संदेश लिखा हुआ है। सरयू घाट पर राम की पैड़ी पर हुए दीपोत्सव के दृश्य को दर्शाते हुए एक और पोस्टर स्टेशन रोड के किनारे लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...