back to top

एचटेक ने भारत में पेश किया ऑनर90 5जी

एचटेक ने आज भारत में ऑनर90 5जी का लॉन्च किए जाने की घोषणा की। इसमें एआई वीलॉग मास्टर के साथ 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 3840 हर्ट्ज़ की पीऑनर90 5जीडब्लूएम डिमिंग टेक्नोलॉजी के साथ उद्योग का अग्रणी क्वाड-कर्व्ड फ्लोटिंग डिस्प्ले है। ऑनर90 5जी में आज की हमेशा सक्रिय रहने वाली जनरेशन को व्यक्तिगत अनुभव देने के लिये अत्याधुनिक हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर दोनों एक ही डिवाइस में दिये गये हैं।

स्मार्टफोन फोटोग्राफी और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में अत्याधुनिक प्रगति पेश करते हुए ऑनर90 5जी में 200 मेगापिक्सल का शानदार प्राइमरी कैमरा है, इसका डिस्प्ले उद्योग में सबसे बेहतर है और लग्ज़री प्रदर्शित करते हुए इसमें आकर्षक मिनिमलिस्ट डिज़ाइन है। ग्राहकों को 180 शहरों में फैले इसके 400 सर्विस सेंटर्स के विशाल नेटवर्क से बेहतरीन सर्विस मिलेगी।

इस लॉन्च के बारे में एचटेक के सीईओ, श्री माधव शेठ ने कहा, “एचटेक में हम भारतीय उपभोक्ताओं के लिए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और आत्मनिर्भर परिवेश के साथ एक मजबूत ब्रांड वापस लाने की उपलब्धि के लिए उत्साहित हैं। उपभोक्ताओं को अग्रणी टेक्नोलॉजी प्रदान करने पर केंद्रित रहते हुए ऑनर लगातार डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, बैटरी टेक सॉफ्टवेयर और आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस में इनोवेशन लाने की ओर काम कर रहा है, जो सशक्त अनुसंधान एवं विकास क्षमताओं पर आधारित हैं। ऑनर के मजबूत नेटवर्क और वैल्यू चेन का उपयोग करके हम ऑनर 90 5जी के साथ भारत में अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर रहे हैं।”

200 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-क्लियर कैमरा, एआई वीलॉग मास्टर और जीरो रिस्क आई-कम्फर्ट डिस्प्ले जैसे श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ इनोवेशंस एवं अत्याधुनिक एआई टेक्नोलॉजीज के साथ यह हैंडसेट स्मार्टफोन फोटोग्राफी और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के एक नये युग की शुरुआत कर रहा है। इसमें उन्नत टेक्नोलॉजी के साथ सॉफ़िस्टिकेटेड डिज़ाइन है, जो पूरी तरह से व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करता है। भारत में अपना रोमांचक सफ़र शुरू करते हुए हमें विश्वास है कि यूज़र्स ऑनर के इन बेहतरीन उत्पादों को बहुत पसंद करेंगे।”

ऑनर के साथ अपने सहयोग के बारे में रंजीत बाबू, डायरेक्टर, वायरलेस एंड टीवी, अमेज़न इंडिया ने कहा, “अमेज़न में हम एचटेक द्वारा ऑनर की भारत में वापसी के लिए बहुत उत्साहित हैं, और हमें विश्वास है कि ऑनर 90 कई स्मार्टफ़ोंस में सर्वश्रेष्ठ बन जाएगा, जिससे ऑनर टेक को भारत में लोकप्रिय स्मार्टफ़ोन ब्रांड बनने में मदद मिलेगी। शक्तिशाली परफ़ॉर्मेंस, स्लीक डिज़ाइन, और सबसे अच्छे कैमरा सेटअप के साथ हमें विश्वास है कि ऑनर 90 उद्योग में हलचल मचा देगा। आज के लाँच के साथ हम भारत के पसंदीदा ऑनलाइन ई-कॉमर्स बाज़ार में अपना संग्रह और ज़्यादा मज़बूत कर रहे हैं, और त्योहारों की तैयारी के साथ आगे बढ़ रहे हैं।”

शक्तिशाली और बहु उपयोगी मल्टी-कैमरा अनुभव

इसके ऑल-न्यू ट्रिपल कैमरा सिस्टम में 1/1.4-इंच सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है, जो बहुत ही स्पष्टता, एचडीआर क्षमता और लो-लाइट परफ़ॉर्मेंस के साथ शानदार फोटोग्राफिक परिणाम प्रदान करता है। इसके ट्रिपल कैमरा में 112 डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो कैमरा तथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है, जिसकी मदद से कैमरा दूरियों का सही अनुमान लगाता है। इस कैमरे में विशाल 2.24माइक्रोमीटर पिक्सल (16-इन-1) के समान लाइट-कैप्चरिंग परफ़ॉर्मेंस के लिए मल्टी-फ्रेम फ्यूज़न, नॉइज़ रिडक्शन एल्गोरिद्म और पिक्सल बिनिंग है।

यूज़र्स बिल्कुल नए पोर्ट्रेट मोड का उपयोग करके बिलकुल स्पष्ट फेशियल फ़ीचर्स और वास्तविक स्किन टोन के साथ आसानी से बेहतरीन पोर्ट्रेट बना सकते हैं, और प्रमाणित बोके इफ़ेक्ट द्वारा बैकग्राउंड को मुख्य सब्जेक्ट के साथ प्राकृतिक रूप से ब्लेंड कर सकते हैं। ज़्यादा लचीलेपन के लिए पोर्ट्रेट मोड में 2एक्स ज़ूम है, जिसकी मदद से यूज़र्स फ़्रेम में सब्जेक्ट्स को बेहतर ढंग से हाइलाइट कर सकते हैं। इसके अलावा यह स्मार्टफोन अपने प्रोसेसर की ज़बरदस्त शक्ति के साथ तीनों कैमरों – 200 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा की मदद से 30 एफपीएस पर 4के वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

ऑनर90 में आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस (एआई) की मदद से वीलॉगर्स वर्कफ़्लो को स्ट्रीमलाइन कर सकते हैं। यह ऑडियो में से नॉइज़ को दूर करता है, और वीडियो मोड के सुझाव देता है। इसमें एआई वीलॉग असिस्टैंट की मदद से यूज़र्स कुछ ही टैप्स में सोशल मीडिया रेडी 15-सेकंड के वीडियो आसानी से बना सकते हैं। इसके अलावा इसमें ऑम्नीडायरेक्शनल नॉइज़ रिडक्शन के साथ 20 डेसिबल का सिग्नल-टू-नॉइज़ अनुपात है, जिसके द्वारा यूज़र्स ठोस एवं स्पष्ट मानव आवाज़ों को कैप्चर कर आसपास के नॉइज़ को जीरो कर सकते हैं, और एक प्रोफेशनल रिकॉर्डर जैसे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

आरामदायक और इमर्सिव व्यूइंग के अनुभव के लिए जीरो रिस्क फ़्लिकर फ्री डिस्प्ले

अपने 6.7-इंच क्वाड-कर्व्ड फ्लोटिंग डिस्प्ले के साथ ऑनर 90 2664X1200 पिक्सल के उच्च रिज़ॉल्यूशन, 100% डीसीआई-पी3 कलर गेमट और 1.07 बिलियन रंगों तक को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले पर विज्युअल कंटेंट आकर्षक रंगों और बिल्कुल स्पष्टता के साथ जीवंत हो उठता है। यह डिस्प्ले 1600 निट्स की पीक एचडीआर ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है, जिससे यूज़र्स को ब्राइट लाइट में भी बेहतर ऑन-स्क्रीन रीडेबिलिटी मिलती है।

ऑनर 5जी 90 में उद्योग का अग्रणी आई कम्फर्ट डिस्प्ले है, जिसके पास टीयूवी रीनलैंड फ़्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन और रिस्क-फ्री डिमिंग लेवल है। यह उद्योग में सर्वाधिक 3840 हर्ट्ज की पल्स विड्थ मॉड्यूलेशन (पीडब्लूएम) डिमिंग फ्रीक्वेंसी को सपोर्ट करता है, जिससे सुनिश्चित होता है कि फोन लो ब्राइटनेस पर सेट होने पर भी यूज़र्स की आँखों पर तनाव कम से कम रहे। आँखों की थकान कम करने के लिए इसके डिस्प्ले में डायनामिक डिमिंग दी गई है, जो बिल्कुल प्राकृतिक रोशनी की तरह होती है। इसके अलावा यह ऑनर की सिरकेडियन नाइट डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है, जो ब्लू लाइट को फ़िल्टर कर देती है, और मेलाटोनिन का उत्सर्जन बढ़ाती है, ताकि यूज़र्स को रात में अच्छी नींद आए। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले को DXOMARK से गोल्ड रेटिंग मिली है।

विज्युअल फ़्लूडिटी और बैटरी लाईफ़ के बीच बिल्कुल सही तालमेल बनाते हुए इसमें 120हर्ट्ज़ तक के रिफ्रेश रेट के साथ एक एडैप्टिव स्क्रीन दी गई है, जो प्रदर्शित किए गए कंटेंट को डायनामिक रूप से एडजस्ट कर देती है। इसके अलावा यूज़र्स को सफ़र के दौरान या अपने घरों में बेहतरीन मल्टीमीडिया अनुभव प्रदान करने के लिए ऑनर 90 नेटफ्लिक्स और अमेज़ॅन प्राइम वीडियो से एचडीआर10+ और एचडीआर सर्टिफ़िकेशंस को सपोर्ट करता है।
दमदार परफ़ॉर्मेंस

सुगम परफ़ॉर्मेंस के लिए ऑनर 90 5जी विशाल स्टोरेज के साथ दो वैरिएंट्स- 12जीबी+512जीबी और 8जीबी+256जीबी में आता है, जो रैम टर्बो के साथ ऐप्स को कम्प्रेस कर देता है और फ्यूचर प्रूफ फ्रीक्वेंसी के लिये रैम आवंटित कर देता है, जिससे 8जीबी रैम वैरिएंट में 5जीबी तक और 12जीबी रैम वैरिएंट में 7जीबी तक अतिरिक्त रैम मिल जाती है।

ऑनर मैजिकओएस 7.1 के साथ पूरी तरह से व्यक्तिगत अनुभव

ऑनर 90 लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 पर आधारित मैजिकओएस 7.1 पर चलता है। इसमें मैजिक टैक्स्ट जैसे अनेक स्मार्ट फ़ीचर्स हैं, उत्पादकता बढ़ाकर स्मार्ट जीवन का अनुभव प्रदान करते हैं। मैजिक टैक्स्ट द्वारा यूज़र्स किसी चित्र से सेमैंटिक जानकारी जैसे फोन नंबर, ईमेल और वेबसाइट आदि निकाल सकते हैं, और एक टैप में आगे की कार्रवाई कर सकते हैं।

बाजार में उपलब्धता

  • ऑनर 90 5जी तीन रंगों – एमराल्ड ग्रीन, डायमंड सिल्वर और मिडनाइट ब्लैक में 18 सितंबर, 2023 दोपहर 12 बजे से अमेज़न और रिटेल चैनलों पर मिलना शुरू होगा। यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वैरिएंट 8+256जीबी और 12+512जीबी में आएगा, जिनके मूल्य क्रमशः 37,999 रुपए और 39,999 रुपए है।
  • निम्नलिखित ऑफ़रों के साथ 8+256 जीबी वैरिएंट का मूल्य 27,999 रुपये और 12+512जीबी वैरिएंट का मूल्य 29,999 रुपये हो जाएगा।
  • नए लॉन्च किया गया ऑनर 90 5जी खरीदने वाले ग्राहकों को आईसीआईसीआई और एसबीआई बैंक के कार्डों से क्रेडिट, डेबिट कार्ड और ईएमआई विनिमय करने पर 3,000 रुपए का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।
  • इसके अलावा, अपने पुराने स्मार्टफ़ोन को एक्सचेंज करके ऑनर 90 ख़रीदने वाले ग्राहकों को 2,000 रुपए का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।
  • इसके अलावा, ग्राहक सभी बैंकों और बजाज फिनसर्व कार्ड पर 9 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ उठा सकेंगे, साथ ही उन्हें 5000 रुपये मूल्य के ऑनर टीडब्लूएस की बंडल डील बिना किसी अतिरिक्त मूल्य के मिलेगी।
  • इस बंडल डील में यूज़र्स को इस डिवाइस के साथ कंपैटिबल 30वॉट का टाइप-सी चार्जर भी निःशुल्क मिलेगा।

RELATED ARTICLES

भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में आई, तो ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को रोकेगी : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को पहचान, जनसांख्यिकी...

प्रभारी मंत्री गंदगी देख भड़के, कार्यदायी संस्थाओं पर जुर्माना,तीन अफसरों का वेतन कटा, बीट इंचार्ज निलंबित

भूतनाथ, इंदिरा नगर, इस्माइलगंज व बाबू जगजीवन राम वार्ड में स्वच्छता की समीक्षा लखनऊ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री...

मुख्यमंत्री ने वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर वरुणापार जोन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने की समाज के हर वर्ग से अपील- कोई बच्चा स्कूल जाने से छूटने न पाए भविष्य गढ़ने की जिम्मेदारी ईश्वर ने सिर्फ शिक्षकों...

हम लोग पेड़ से आए हैं, पिंजरे से नहीं आये हैं…

उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजनलखनऊ। राहत सेवा संस्थान की ओर से उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता वासिफ...

पहली बार ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ में अभिनय किया : मंजू बृजनंदन शर्मा

छोटे पर्दे पर काम से मिल रही संतुष्टि : मंजू बृजनंदन शर्माभारतीय सेना में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली मंजू बृजनंदन शर्मा आज...

डिमेंशिया की पीड़ा और पिता-पुत्री के रिश्ते की डोर में बंधा डैडी

बीएनए के स्वर्ण जयंती समारोह का दूसरे दिन नाटक डैडी व पूर्णावतार का मंचनलखनऊ। लखनवी रंगमंच के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा।...

हरि जसु रे मना गाइ ले जो संगी है तेरो…

गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवानलखनऊ। धन-धन साहिब श्री गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश...

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…

राजाबाजार में श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन श्रीकृष्ण जन्म व नंदोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के...

स्पष्टता ही सफलता की कुंजी है : डॉ किरण बेदी

फिक्की फ्लो लखनऊ ने 2026-27 के लिए 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपना 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया, जिसमें...