back to top

उम्मीद है कि कभी फिर साथ होंगे, दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक ने पंत से कहा

नयी दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल ने मंगलवार को ऋषभ पंत के टीम से अलग होने पर दुख जताने के साथ उम्मीद भी व्यक्त की कि भविष्य में वे फिर कभी साथ आयेंगे। दिल्ली ने आईपीएल की मेगा नीलामी से पहले कप्तान पंत को रिलीज (अपने साथ बरकरार नहीं रखना) कर दिया था। पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रूपये में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने खरीदा। दिल्ली ने राइट टू मैच का प्रयोग करके पंत को वापिस लेने की कोशिश भी की लेकिन लखनऊ की आखिरी बोली का मुकाबला नहीं कर सके।

जिंदल ने एक्स पर भावुक पोस्ट में लिखा, ऋषभ तुम मेरे छोटे भाई हो और हमेशा रहोगे। मैं तहेदिल से तुम्हें प्यार करता हूं। मैंने हमेशा कोशिश की कि यह सुनिश्चित करूं कि तुम खुश हो और तुम्हारे साथ अपने परिवार की तरह रहा। जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स और जीएमआर टीम के सह मालिक हैं। पंत ने टीम से मतभेदों के बाद खुद को नीलामी में शामिल किया। जिंदल ने कहा, तुम्हें जाता देखना दुखद है और मैं इसे लेकर काफी भावुक हूं। तुम हमेशा दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहोगे और उम्मीद है कि एक दिन हम फिर साथ होंगे।

उन्होंने लिखा, शुक्रिया ऋषभ। याद रखना कि हम हमेशा तुमसे प्यार करते रहेंगे। दुनिया जीत लो। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शुभकामनायें। दिल्ली कैपिटल्स ने कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, टस्टिन स्टब्स और अभिषेक पोरेल को बरकरार रखा। टीम ने जेक फ्रेजर मैकगुर्क को नौ करोड़ में फिर खरीदा जबकि केएल राहुल पर 14 करोड़ रूपये खर्च किये।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...