back to top

गृह मंत्री अमित शाह को एम्स से दी गई छुट्टी

नई दिल्ली। कोविड-19 से स्वस्थ होने के बाद की देखभाल के लिए यहां एम्स में भर्ती कराए गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सोमवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल ने इसकी जानकारी दी।

शाह (55) का कोरोना वायरस संक्रमण की पु्ष्टि होने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया और संक्रमण ठीक होने के बाद उन्हें छुट्टी दी गई थी। बाद में थकान एवं शरीर में दर्द की शिकायत पर उन्हें 18 अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल ने एक बयान में कहा, गृह मंत्री, अमित शाह को कोविड के बाद की देखभाल के लिए एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था। उन्हें आज सुबह सात बजे छुट्टी दे दी गई। चिकित्सा संस्थान ने कहा, वह पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और नियमित गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए स्वस्थ हैं।

RELATED ARTICLES

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

नयी दिल्ली। एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनके पास 5,000 घंटे से अधिक की उड़ान...

10 साल पुराना AADHAAR CARD आज ही करें अपडेट नहीं तो होगी बड़ी समस्या, जानें आखिरी तारीख

टेक न्यूज। आधार कार्ड (AADHAAR CARD) अपडेट: भारत के हर एक नागरिक के पास आधार कार्ड (AADHAAR CARD) का होना बहुत जरुरी है। यह...

आरजी कर मामला : कनिष्ठ चिकित्सकों ने 42 दिन बाद आंशिक रूप से काम शुरू किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कनिष्ठ चिकित्सक 42 दिन बाद शनिवार सुबह आंशिक रूप से काम पर लौट आए। आरजी कर...

Latest Articles