back to top

संपूर्ण चिकित्सा जांच के लिए गृह मंत्री अमित शाह एम्स में भर्ती

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संसद सत्र शुरू होने से पहले संपूर्ण चिकित्सा जांच के लिए एम्स में एक-दो दिन के लिए भर्ती कराया गया है। वह हाल ही में कोविड-19 से उबरे थे। अस्पताल के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। शाह को अस्पताल में शनिवार रात 11 बजे भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 55 वर्षीय शाह को कोविड-19 से उबरने के पश्चात की देखभाल के लिए 18 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें 31 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।

एम्स ने एक वक्तव्य में कहा, अस्पताल से छुट्टी के वक्त दी गई सलाह के मुताबिक अब संसद सत्र शुरू होने से पहले संपूर्ण चिकित्सा जांच के लिए उन्हें अस्पताल में एक-दो दिन के लिए भर्ती कराया गया है। संसद का मानसून सत्र सोमवार से आरंभ होने जा रहा है।

शाह ने दो अगस्त को ट्विटर पर जानकारी दी थी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उनका उपचार मेदांता अस्पताल में हुआ और संक्रमणमुक्त होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...