back to top

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल के शीर्ष कमांडर की मौत

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान हिजबुल मुजाहिदीन के एक शीर्ष आतंकवादी को मार गिराया जबकि उसका एक साथी भाग निकलने में सफल रहा। जम्मू क्षेत्र के जनसंपक अधिकारी रक्षा लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि जिले के गोंडाना इलाके में सेना और पुलिस के जवानों की संयुक्त टीम की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली थी। डोडा-किश्तवाड़-रामबन रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का सदस्य हारून वानी मारा गया, जो ए++ श्रेणी का आतंकवादी था। वह जिले के गट्टा इलाके का रहने वाला था। उन्होंने कहा कि एक अन्य आतंकवादी बर्फीले क्षेत्रों की ओर भाग गया और उसे पकड़ने के लिए अभियान जारी है। कुमार ने कहा कि एक एके-47 राइफल, तीन मैगजीन, 73 कारतूस, एक चीनी ग्रेनेड और एक रेडियो सेट बरामद किए गए हैं।

डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुमताज अहमद ने बताया कि संयुक्त टीमों ने कल रात तलाशी अभियान शुरू किया था और बुधवार सुबह आठ बजे वे वांछित आतंकवादी को मार गिराने में सफल रहे। हारून हिजबुल मुजाहिदीन का जिला कमांडर था। अधिकारियों ने बताया कि इंजीनियर गुलाम अब्बास वानी का पुत्र हारून पहली बार सुर्खियों में तब आया था जब एक एके-47 राइफल के साथ उसकी तस्वीर सितंबर 2018 में सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और वह प्रतिबंधित संगठन में शामिल हुआ था।

हारून डोडा के गुलाम अब्बास वानी के आठ बच्चों में से एक था। अधिकारियों के अनुसार वानी के सभी बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल होने से पहले हारून ने कटरा विश्वविद्यालय से एमबीए पूरा किया और एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। उसके रिश्तेदारों के अनुसार, वह एक होनहार छात्र था।

RELATED ARTICLES

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...

अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ के नाम के खुलास से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप की जांच के सिलसिले में...