back to top

हिजबुल ने पत्र के जरिए जम्मू में नेताओं को दी धमकी, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

जम्मू। पुलिस ने कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता को आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से धमकी भरा पत्र मिलने के बाद एक प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उर्दू में लिखे दो पृष्ठों के पत्र में धमकी दी गई हैं कि अगर जम्मू क्षेत्र के मुख्यधारा के नेता राजनीति नहीं छोड़ेंगे, तो उन्हें निशाना बनाया जाएगा। इसमें केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पत्र आतंकवादी संगठन के लेटर पैड पर लिखा गया है। यह पत्र जम्मू कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पर्वू मंत्री रमन भल्ला को शुक्रवार को उनके मुख्यालय में डाक के जरिए भेजा गया। जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीधर पाटिल ने कहा, हमने संबद्घ धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।

भल्ला ने कहा कि पत्र मिलने के बाद उन्होंने तत्काल पुलिस से संपर्क किया क्योंकि इसकी पूरी तफ्तीश जरूरी है। कांग्रेस नेता ने कहा, हम राष्ट्र-विरोधी तत्वों की ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। पिछले तीन दशक से पाकिस्तान के इशारे पर जम्मू कश्मीर में फैलाए गए आतंक के खिलाफ हम खड़े हैं और जम्मू कश्मीर को आतंकवाद मुक्त, शांतिपूर्ण और समृद्ध बनाने के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करते रहेंगे।

पत्र पर हिजबुल मुजाहिदीन के एक स्वयंभू डिवीजनल कमांडर के हस्ताक्षर हैं। पत्र में केंद्रीय मंत्री सिंह, भल्ला, जम्मू कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना, पूर्व उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र राणा डोगरा स्वाभिमान संगठन के नेता चौधरी लाल सिंह और नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह के अलावा कई अन्य पूर्व मंत्रियों, विधायकों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पदाधिकारियों सहित विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के 17 वरिष्ठ नेताओं के नाम हैं।

पत्र में कहा गया है, हम आपको चेतावनी देते हैं कि राजनीति छोड़ दें और स्वतंत्रता के लिए हमारी लड़ाई में हमारा साथ दें, अन्यथा आपके खिलाफ मौत का वारंट जारी हो चुका है। कोई भी सुरक्षा कवच हमसे नहीं बचा सकता। इस पर काम शुरू हो चुका है और जो लोग संसद पर या लाल किले पर हमला कर सकते हैं, वह आपको भी जान से मार सकते हैं।

पत्र में कहा गया है, आने वाले दिनों में भारत का समर्थन करने वाला कोई भी भारतीय या नेता कश्मीर में जिंदा नहीं बचेगा। आधा जम्मू पहले से ही हमारे साथ है, लेकिन कुछ नेता हैं जो आजादी के हमारे रास्ते में बाधा हैं। जेकेएनपीपी के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की और कहा कि यह विपक्ष को भयभीत करने की साजिश का हिस्सा लगता है।

उन्होंने कहा, भाजपा नेताओं से धमकी मिलने के बाद मैंने कई बार सुरक्षा संबंधी चिंताओं को उठाया है, लेकिन मेरी शिकायत पर कार्वाई करना तो दूर प्रशासन ने मुझे सुरक्षा तक मुहैया नहीं कराई। उन्होंने कहा कि लगातार तीन बार विधायक और एक पूर्व मंत्री होने के बावजूद उनके पास केवल एक व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) है, जबकि भाजपा के एक साधारण कार्यकर्ता तक को 10 सुरक्षाकर्मी दिए जाते हैं, आवास और वाहन दिया जाता है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...