back to top

उच्च शिक्षा विभाग खरीदेगा 160 प्री-लोडेड टेबलेट : डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डाॅ दिनेश शर्मा ने सोमवार को बताया कि प्रदेश के महत्वाकांक्षी फतेहपुर, सोनभद्र, चन्दौली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और चित्रकूट जिलों में स्थित 18 सरकारी डिग्री कॉलेजों की लिब्ररियों में छात्र-छात्राओं के लिए 160 प्री-लोडेड ई-टैबलेट्स खरीदने का निर्णय लिया गया है। नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रौद्योगिकी का उपयोग एवं एकीकरण पर ज़ोर दिया गया है।

शर्मा, जिनके पास शिक्षा विभाग का भी प्रभार है, ने बताया कि डिजिटल इंडिया अभियान पूरे देश को एक डिजिटल रूप में सशक्त समाज एवं ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में परिवर्तित करने में मदद कर रहा है। इस रूपातंरण में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ प्रौद्योगिकी भी शैक्षिक प्रक्रिया एवं परिणामों के सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगी।

अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा विभाग मोनिका एस गर्ग ने बताया कि कोविड महामारी के मद्देनज़र सरकारी डिग्री कॉलेजों में आनलाइन शिक्षण प्रक्रिया चल रही संचालित है। प्रदेश के महत्वाकांक्षी जिले आपेक्षाकृत पिछड़े जिले हैं, जिनमें छात्र मोबाइल, इंटरनेट और अन्य ई-लर्निंग से संबंधित सामग्री से सुसज्जित नहीं है। इसके मद्देनज़र महत्वाकांक्षी जिलों के सरकारी डिग्री कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों को लाइब्रेरी के माध्यम से प्री-लोडेड टैबलेट देने के लिए योजना उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बनाई गयी है।

गर्ग ने बताया कि सात महत्वाकांक्षी जिलों के 18 सरकारी डिग्री कॉलेजों के पुस्तकालयों में टैबलेट दिये जायेंगे जिनमें पाठ्यक्रम के अनुरूप सामग्री पहले से उपलब्ध (प्री-लोडेड) रहेगी। इन्हें पुस्तकों की तरह छात्रों को इश्यू किया जायेगा। छात्र अपनी सुविधानुसार इंटरेनेट की सुविधा के बिना ही अपने घर पर इसका उपयोग करके ज्ञानार्जन कर सकते हैं। हर डिग्री कॉलेज में 8-9 टैबलेट दिये जायेंगे। इस तरह मौजूदा वित्तीय वर्ष 2020-21 में 18 सरकारी डिग्री कॉलेजों में कुल 160 टैबलेट्स देने की योजना है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्री-लोडेड टैबलेट का स्क्रीन साइज 10 इंच और इसकी स्क्रीन क्वालिटी हाई रेजूलेशन की होगी, जिससे महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को पढ़ने-पढ़ाने के दौरान आंखों पर बुरा असर नहीं पड़ेगा। यूपी डिजिटल लाइब्रेरी एवं अन्य एजूकेशनल टूल को सर्च करने के लिए इसका प्रोसेसर एडवांस है। यूपी डिजिटल लाइब्रेरी के कंटेंट व अन्य एजूकेशनल टूल को डाउनलोड करके इस टैबलेट में रखा जा सकता है। टैबलेट की अधिक स्टोरेज क्षमता होने के कारण छात्र-छात्राओं के सभी विषयों के ई-कंटेंट रखे जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...