back to top

स्वतंत्रता दिवस के चलते हाई अलर्ट

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर आतंकवादियों की साजिश का इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। राजधानी दिल्ली समेत देश को अलर्ट मोड में कर दिया गया है। राजधानी के चप्पे-चप्पे पर सतर्कता है। कश्मीर में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सुरक्षा बल स्थिति की निगरानी के लिए ड्रोनों के इस्तेमाल समेत तकनीकी निगरानी की मदद ले रहे हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि समारोहों में किसी तरह की बाधा डालने की आतंकियों के किसी भी प्रयास को नाकाम करने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों को शहर के कई स्थानों और घाटी में हर जगह पर भारी संख्या में तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घाटी में कई स्थानों पर वाहनों की औचक जांच और लोगों की तलाशी ली जा रही है, खासकर 15 अगस्त के कार्यक्रमों वाले स्थानों के आसपास। मुख्य कार्यक्रम यहां शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में होगा और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...