back to top

लखनऊ समेत कई शहरों में हो सकती है भारी बारिश : मौसम विभाग

लखनऊ। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार रात मेरठ व पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बूंदाबांदी हुई, जिससे गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 12 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम निदेशक जेपी गुप्त ने कहा- ठंड से अभी तीन-चार दिन निजात मिलने वाली नहीं है। पाकिस्तान व जम्मू कश्मीर के आसपास केन्द्रित पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर प्रदेश में बादल-बारिश के आसार बन रहे हैं।

दो दिन पूरे प्रदेश में छाए रहेंगे बादल

निदेशक जेपी गुप्त ने कहा- 15 व 16 जनवरी को पूरे प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। राजधानी लखनऊ सहित कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका है। इस बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी। ठंड और गहरा सकती है।

इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग ने बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ ,सुल्तानपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसका असर अगल-बगल के जिलों में भी पड़ेगा।

वेस्‍ट यूपी में सुबह छाया कोहरा, रात में बारिश

पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से सोमवार को मेरठ सहित पूरा वेस्ट यूपी घने कोहरे की चादर में लिपट गया। सुबह दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। दिन में धूप निकली, लेकिन बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ गई। रात को वेस्ट यूपी में बारिश ने दस्तक दे दी। देर रात तक कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश रिकॉर्ड हुई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे।

आज भी बारिश के आसार हैं। 20 जनवरी तक वेस्ट यूपी में बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहने के आसार हैं। 18 जनवरी से शीतलहर का असर बढ़ेगा। इस दौरान दिन के तापमान में व्यापक गिरावट हो सकती है ।।

RELATED ARTICLES

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

बिजनौर में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

बिजनौर । बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र में जंगल से सटे खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया,...

मिशन कर्मयोगी में यूपी पहले स्थान पर: मुख्य सचिव

लखनऊ। मिशन कर्मयोगी में यूपी के 20 लाख में 19,99,497 कर्मी आॅनबोर्ड हो चुके हैं, 1,00,68,866 कोर्स पूरा कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम...

एमएसएमई में 96 लाख इकाइयों के साथ देश में नंबर-1 उत्तर प्रदेश

लखनऊ। बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है।...