back to top

Health News : पेट की चर्बी कम करने सुबह उठकर करें ये काम, कुछ ही दिनों में दिखेगा अंतर

हेल्थ। आजकल लोग अपनी फिटनेस को लेकर कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं. कई लोग तो रोजाना कसरत करते हैं। ऐसे में व्यस्त जीवनशैली में लोग अपने शरीर का ख्याल नहीं रख पाते हैं। और खाने में तला भुना खाते रहते हैं जो शरीर में चर्बी बढ़ा देती है। फास्ट फूड और तला-भुना खाना खाने से पेट की चर्बी और तेजी से बढ़ती है। जिसके बाद वह मोटापा कम करने को लेकर परेशान रहते हैं। इसलिए आज हम आपको मोटापा कम करने के आसान टिप्स बताएंगे जो कारगर होगा।

पेट की चर्बी और मोटापा कम करने के लिए नाश्ता बहुत कारगर माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सुबह के समय की गई कुछ गतिविधियां पेट की चर्बी को कम करने में मदद कर सकती हैं। पेट की चर्बी शरीर के लिए सबसे खतरनाक होती है, क्योंकि इससे अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा कई लोग इस चर्बी के कारण खुद पर से भरोसा भी खो देते हैं।

सुबह उठकर करें यह काम

स्वस्थ नाश्ता : नाश्ता सबसे महत्वपूर्ण है, खासकर यदि आप वजन या पेट की चर्बी कम करने की योजना बना रहे हैं। एक स्वस्थ और पौष्टिक नाश्ता आपके शरीर को ऊर्जा देता है। नाश्ता फाइबर, प्रोटीन और स्वस्थ वसा से भरपूर होना चाहिए। खूब सारी सब्जियाँ खायें। इससे आपका खाना पचने में मदद मिलेगी और आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी. अपने आहार में सलाद को शामिल करें।

व्यायाम करना : सुबह व्यायाम करने से भी पेट की चर्बी कम होती है। योग और प्राणायाम करने और जिम जाने से मोटापा कम किया जा सकता है। आप अपनी पसंद का कोई भी व्यायाम कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें, इसे नियमित रूप से करना जरूरी है।

पानी पियें : सुबह उठते ही एक गिलास गर्म पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। गर्म पानी आपके पाचन में सुधार करता है और आपके चयापचय को गति देता है, जिससे आपका शरीर तेजी से कैलोरी जलाता है। सादे पानी का ही सेवन करें और इसमें चीनी या मिठाई का प्रयोग न करें।

RELATED ARTICLES

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

जम्मू में पहली अंतरराष्ट्रीय मैराथन: बारिश के बीच 4,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

जम्मू । जम्मू में पहली बार आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय मैराथन में रविवार को हजारों उत्साही धावकों ने भाग लिया जिसे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल आईटीए पुरुष प्राइज मनी टेनिस टूर्नामेंट: एकल में वंश बिष्ट चैंपियन, युगल में वंश नंदल-मयंक शर्मा की जोड़ी विजेता

लखनऊ। स्वरुप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल व युगल दोनों वर्गो में उलटफेर से विजेता का फैसला हुआ। एकल में...

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...