back to top

हाथरस मामला : दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर एक लाख का इनाम घोषित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हाथरस के सासनी में बेटी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले किसान की हत्या करने के आरोप में बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है और उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया है। हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बुधवार को बताया कि बुधवार को दो आरोपियों — रोहिताश शर्मा और निखिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में चार आरोपी नामज़द हैं जिनमें गौरव शर्मा, रोहिताश शर्मा, निखिल शर्मा व ललितेश शर्मा शामिल हैं। उनमें से ललितेश को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था तथा रोहिताश शर्मा, निखिल शर्मा पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी गौरव शर्मा पर बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। जायसवाल के मुताबिक, मुख्य आरोपी गौरव शर्मा को पकडऩे के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं, जो शहर और दूसरे जिलो में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि जल्द ही मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि हाथरस के सासनी क्षेत्र के नौजरपुर गांव में सोमवार शाम खेत में आलू खोद रहे 50 वर्षीय किसान अमरीश शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि करीब ढाई साल पहले अमरीश शर्मा के परिवार की एक लड़की की ओर से दर्ज कराए गए छेड़छाड़ के मुकदमे को वापस लेने के लिए आरोपी दबाव बना रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्वाई करने के निर्देश दिए हैं। इस घटना के मुख्य आरोपी गौरव की राजनीतिक पृष्ठभूमि को लेकर सपा और भाजपा के बीच ज़बानी जंग शुरू हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गौरव के एक फेसबुक पेज का जिक्र करते हुए उसे सपा का नेता बताया है जबकि सपा ने उसे भाजपा का नेता करार दिया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...