back to top

हर्षवर्धन ने डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को 34-सदस्ईय डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हर्षवर्धन कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। हर्षवर्धन ने जापान के हिरोकी नकातानी का स्थान लिया है। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक जताया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद अपनी टिप्पणी में हर्षवर्धन ने यह भी कहा कि महामारी के कारण उत्पन्न मौजूदा संकट से निपटने के लिए वैश्विक साझेदारी को मजबूत बनाने और साझा प्रतिक्रिया की आवश्यकता है। कार्यकारी बोर्ड में भारत द्वारा नामित व्यक्ति को नियुक्त करने के प्रस्ताव पर 194 देशों के विश्व स्वास्थ्य निकाय ने मंगलवार को हस्ताक्षर किया।

पिछले साल, डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया समूह ने कार्यकारी बोर्ड में तीन साल के लिए भारत के प्रतिनिधि का सर्वसम्मति से चुनाव करने का फैसला किया था। अध्यक्ष का पद क्षेत्रीय समूहों के पास एक वर्ष के लिए क्रमिक आधार पर रहता है। पिछले साल यह तय किया गया था कि शुक्रवार से शुरू होने वाले पहले वर्ष के लिए भारतीय उम्मीदवार कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष होंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि यह पूर्णकालिक कार्य नहीं है और मंत्री को कार्यकारी बोर्ड की बैठकों की अध्यक्षता करनी होगी। कार्यकारी बोर्ड में 34 सदस्य होते हैं जो स्वास्थ्य विशेषज्ञ होते हैं। बोर्ड की साल में कम से कम दो बार बैठक होती है। मुख्य बैठक आम तौर पर जनवरी में होती है जबकि दूसरी बैठक अपेक्षाकृत छोटी होती है और मई में होती है।

भारत ने कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का पद ऐसे समय में संभाला है जबकि चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस के उत्पन्न होने और बीजिंग द्वारा इसके संबंध में उठाए गए कदमों की जांच की मांग तेज हो रही है।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...