back to top

आईपीएल का पहला मैच नहीं खेलेंगे हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार करेंगे कप्तानी

मुंबई। मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या पिछले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र में टीम के धीमी ओवर गति उल्लघंन के लिए एक मैच के लिए निलंबित है, इससे वह मौजूदा चरण का पहला मैच नहीं खेल पायेंगे जिससे इस मुकाबले में कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव उठायेंगे। मुंबई इंडियंस रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।

सूर्यकुमार राष्ट्रीय टी20 टीम के कप्तान हैं और उन्होंने टीम को घरेलू मैदान पर हाल में इंग्लैंड पर 4-। से जीत दिलाई। हालांकि उनकी बल्लेबाजी फॉर्म इतनी प्रभावशाली नहीं रही और उन्होंने श्रृंखला के दौरान पांच मैच में सिर्फ 38 रन बनाए। पंड्या ने यहां मुंबई इंडियंस के सत्र पूर्व आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, सूर्यकुमार भारतीय टीम की कप्तानी भी करते हैं। जब मैं नहीं होता हूं तो वह आदर्श विकल्प होते हैं।

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि बीसीसीआई ने पिछले सत्र में उनकी टीम के तीन बार धीमी ओवरगति उल्लंघन के कारण पंड्या पर लगे एक मैच के प्रतिबंध के बारे में टीम को बता दिया है। मुंबई इंडियंस को 2024 में 10 हार का सामना करना पड़ा था जबकि वह सिर्फ चार जीत हासिल कर पाई और यह पंड्या का कप्तान के रूप में पहला साल था। पंड्या को रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया जिन्होंने टीम को पांच ट्रॉफी दिलाई हैं।

RELATED ARTICLES

काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले का दावा, 400 मौतें; पाकिस्तान ने आरोप नकारे

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए कथित हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई,...

केकेआर को लगा बड़ा झटका…चोटिल हर्षित राणा आईपीएल से हो सकते हैं बाहर

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के बाद उबर रहे...

हरियाणा राज्यसभा चुनाव : भाजपा के भाटिया, कांग्रेस के बौद्ध निर्वाचित,क्रॉस-वोटिंग हुई

चंडीगढ़ । भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। अधिकारियों के...

चैत्र नवरात्र : पूजा सामग्री से पटे बाजार, सजने लगे शहर के देवी मंदिर

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पहले बाजार में लोगों माता के श्रृंगार और पूजन का सामान खरीदा। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को देखकर...

मित्रता और दानशीलता का उदाहरण है ‘कर्णभारम’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम व अग्रसर सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से नाटक कर्णभारम का मंचन...

वैश्य समाज ने गोसेवा के साथ मनाया एकता दिवस, सेवा वर्ष की शुरूआत

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रामदास अग्रवाल की जयंती पर आयोजन लखनऊ। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रहे रामदास अग्रवाल की जयंती वैश्य एकता दिवस...

सुभागी में दिखी स्त्री के आत्मसम्मान की कहानी

15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य कार्यशाला का समापनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान और रंगनाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य...

सुंदरकांड पाठ के साथ कल से शुरू होगा चैती महोत्सव

तुलसी मंच पर देवताओ का आवाहन स्तुति पाठ से किया जायेगालखनऊ। श्री रामलीला समिति ऐशबाग के तुलसी सभागार में चैती महोत्सव को लेकर प्रेसवार्ता...

भातखंडे के छात्रों के लिए लगी भरतनाट्यम की क्लास

दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर क्लास का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के नृत्य विभाग द्वारा शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर...