back to top

मुर्दे को फिर से जिंदा करने की कोशिश में पेड़ से उल्टा लटकाया

गुना (मध्य प्रदेश)। प्रदेश के गुना जिले में नदी में नहाने के क्रम में डूबने से मरे 37 वर्षीय एक व्यक्ति को फिर से जिंदा करने की कोशिश में ग्रामीणों ने पेड़ से उल्टा लटका दिया। सनाई पुलिस चौकी के प्रभारी तोरन सिंह ने मंगलवार को बताया कि घटना मृगवास थाना क्षेत्र के जोगीपुरा गांव में सोमवार को हुई। ग्रामीणों की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उन्होंने बताया कि मरने वाला व्यक्ति व्यक्ति बांसाहेड़ा गांव रहने वाला था और पड़ोस के जोगीपुरा में नदी में नहाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई।

 

घटना के वीडियो के अनुसार, व्यक्ति को नदी से बाहर निकालने के बाद उसे फिर से जिंदा करने के प्रयास में ग्रामीणों ने काफी देर तक उसे रस्सी की मदद से पेड़ से उल्टा लटकाए रखा। वीडियो में इस पूरी घटना के दौरान लोग धार्मिक नारे लगाते नजर आ रहे हैं। साथ ही पेड़ के पास कुछ पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि काफी कोशिशों के बाद पुलिस ग्रामीणों को यह समझाने में सफल रही कि व्यक्ति की मौत हो गई है और वह फिर से जिंदा नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद शव को पेड़ से नीचे उतार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...