back to top

आईएसआई को विमान संबंधी जानकारी देने के आरोप में एचएएल कर्मी गिरफ्तार

मुंबई। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) को भारतीय लड़ाकू विमान संबंधी जानकारी मुहैया कराने के मामले में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के एक कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को दी।

पुलिस ने बताया कि एचएएल में सहायक पर्यवेक्षक के तौर पर कार्यरत 41 वर्षीय दीपक शिरसत को एक पाकिस्तानी नागरिक ने सोशल मीडिया पर एक महिला बनकर मोहपाश में फंसाया। पुलिस के एक बयान में कहा गया कि राज्य आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) की नासिक इकाई को व्यक्ति के बारे में विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी जो आईएसआई के लगातार संपर्क में था।

बयान में कहा गया कि व्यक्ति भारतीय लड़ाकू विमान के बारे में गोपनीय सूचना और उसकी संवेदनशील जानकारी के अलावा नासिक के पास ओझर स्थित एचएएल विमान विनिर्माण इकाई, एयरबेस और विनिर्माण इकाई में प्रतिबंधित क्षेत्र संबंधी जानकारी मुहैया करा रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि शिरसत के खिलाफ शासकीय गोपनीयता कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि नासिक एटीएस इकाई के अधिकारियों ने व्यक्ति को नासिक स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उसके कब्जे से पांच सिम कार्ड के साथ ही तीन मोबाइल फोन और दो मेमोरी कार्ड जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि फोन और सिम कार्ड को जांच के लिए फोरेंसिक साइंस प्रयोगशाला भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया और उसे 10 दिन के लिए एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया।

एटीएस डीसीपी विनय राठौड़ ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि शिरसत को एक पाकिस्तानी नागरिक, संभवत: आईएसआई के एक हैंडलर ने मोहपाश में फंसाया और उससे एक महिला बनकर चैट किया। राठौड़ ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक ने शिरसत से कहा कि उसे विमान पसंद हैं जिसके बाद एचएएल कर्मी ने भारत के लड़ाकू विमान के बारे संवेदनशील सूचना व्हाट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर उसके साथ साझा करनी शुरू कर दी।

एचएएल का नासिक स्थित विमान प्रभाग की स्थापना मिग-21 एफएल विमान और के-13 मिसाइलों के लाइसेंसी निर्माण के लिए 1964 में की गई थी। यह नासिक से करीब 24 किलोमीटर दूर और मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर ओझर में स्थित है। इस प्रभाग ने मिग-21 एम, मिग-21 बीआईएस, मिग-27 एम और अत्याधुनिक विमान सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान जैसे विमानों का भी निर्माण किया है। यह प्रभाग मिग श्रृंखला के विमानों और सुखोई-30 एमकेआई विमान की मरम्मत का काम भी करता है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...