back to top

गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 का शुभारंभ

2.5 लाख लोगों को मिलेगा निःशुल्क इलाज, थारू जनजाति व सीमांत गांवों तक पहुंचेगी आधुनिक चिकित्सा

लखनऊ। भारत-नेपाल सीमा से सटे सुदूर और थारू बहुल इलाकों तक आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 का औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया है। इस वर्ष अभियान के तहत 2.5 लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

शनिवार को लखनऊ के विश्व संवाद केंद्र, जियामऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रो. एमएलबी भट्ट और नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO) के प्रांत अध्यक्ष डॉ. संदीप तिवारी ने यात्रा की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह यात्रा केवल स्वास्थ्य शिविर नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का एक सतत अभियान है। इसका उद्देश्य उन दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, जहां आज भी बुनियादी चिकित्सा सेवाएं सहज रूप से उपलब्ध नहीं हैं।
यात्रा का ध्येय वाक्य है —
“जहां राह नहीं, वहां हम पहुंचेंगे; जहां चिकित्सा नहीं, वहां स्वास्थ्य सेवा पहुंचाएंगे।”

1000 विशेषज्ञ चिकित्सक और मेडिकल छात्र होंगे शामिल

इस अभियान का संचालन नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO) अवध एवं गोरक्ष प्रांत तथा श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
इसमें KGMU, AIIMS, SGPGI, BHU सहित देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों से लगभग 1000 विशेषज्ञ चिकित्सक, डॉक्टर और मेडिकल छात्र भाग लेंगे।

टेलीमेडिसिन और ‘स्पेशलिस्ट ऑन कॉल’ जैसी नई पहल

इस वर्ष की यात्रा में कई नवाचार शामिल किए गए हैं। दुर्गम क्षेत्रों में गंभीर मरीजों के लिए टेलीमेडिसिन, स्पेशलिस्ट ऑन कॉल, पोर्टेबल जांच मशीनें और त्वरित परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे समय पर इलाज संभव हो सके।

1500 से अधिक गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा

कार्यक्रम के अनुसार, 6 और 7 फरवरी 2026 को लगभग 300 केंद्रों पर विशेष ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से 1500 से अधिक गांवों को कवर किया जाएगा।
इसके बाद 8 फरवरी 2026 को संबंधित जिलों में एक विशाल स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें निःशुल्क जांच, दवा वितरण और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा मिलेगी।

अब तक 4 लाख से अधिक मरीजों का हुआ उपचार

पिछले पांच वर्षों में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के माध्यम से चार लाख से अधिक मरीजों का निःशुल्क उपचार किया जा चुका है।
इस वर्ष स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता किट वितरण, स्वास्थ्य शिक्षा कार्यशालाएं, माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता और मुख स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

युवा प्रतिभा की त्रासदी और व्यवस्था पर करारा व्यंग्य-‘अश्वासनम्’ में झलकी बेरोजगारी की पीड़ा

लखनऊ। भारतोदय संस्था द्वारा उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पंद्रह दिवसीय प्रस्तुतिपरक संस्कृत नाट्य कार्यशाला के उपरांत संस्कृत नाटक ‘अश्वासनम्’...

नन्हे कलाकारों की बड़ी उड़ान,जयपुरिया स्कूल की प्रदर्शनी 24 से 27 मार्च तक

लखनऊ। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, लखनऊ में रचनात्मकता का सुंदर माहौल देखने को मिल रहा है। स्कूल की वार्षिक कला प्रदर्शनी “मास्करेड ऑफ आर्ट”...

आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत बोले- स्वार्थ और वर्चस्व की चाह दुनिया में संघर्षों की जड़

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया में संघर्षों की जड़ स्वार्थ एवं वर्चस्व की...

ईद आज, चांद रात में खरीदारी से पूरी तरह गुलजार रहे बाजार

लखनऊ। 30वें रमजान को चांद का दीदार हुआ और ईद मुबारक की सदाएं फिजा में गूंजने लगीं। देश में ईद उल फित्र का त्यौहार...

चैत्र नवरात्र : घरों व मंदिरों में विधि-विधान से हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

लखनऊ। ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की अधिष्ठात्री मां ब्रह्मचारिणी देवी की स्तुति भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ की। राजधानी में चल रहे...

हिन्दू नव वर्ष पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

सत्य सनातन नारी शक्ति लोक ने फूलों से किया ग्रीन कोरिडोर का स्वागत लखनऊ। हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की...

अवध मेला और नौशाद सम्मान समारोह कल

खाने पीने के स्टाल भी लगाएंगेलखनऊ। नौशाद सम्मान समारोह के संग संगीत सितारों का अवध मेला 22 मार्च को छावनी के आर्मी खेल परिसर...

पुस्तक मेले में कला संगीत की पुस्तकों की भी मांग

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : आठवां दिनलखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा पुस्तक मेला 22 को विदा ले लेगा। आज दिन में...

नन्हे पंखों के लिए बनाया सुरक्षित आशियाना

विश्व गौरैया दिवस पर ए.के.टी.यू. के छात्र की अनोखी पहललखनऊ। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर वास्तुकला एवं योजना संकाय, ए.के.टी.यू., लखनऊ के बी.आर्क....