back to top

अमेरिका के फ्लोरिडा में बंदूकधारी ने चार लोगों की गोली मार कर हत्या की

फोर्ट लॉडरडेल। अमेरिका के फ्लोरिडा में हथियारों से लैस एक व्यक्ति ने एक महिला और उसकी तीन महीने की बच्ची समेत चार लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। फ्लोरिडा के एक शेरिफ ने इसकी जानकारी दी। शेरिफ ने बताया कि गोलीबारी के बाद पुलिस के साथ हुयी मुठभेड़ में घायल होने के बाद हमलावर ने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि 11 साल की एक लड़की जिसे सात गोली लगी है वह इसमें बच गयी है। पोक काउंटी के शेरिफ ग्रेजी जूड ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हमलावर की पहचान 33 साल के ब्रायन रिले के रूप में की गयी है और उसे रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

 

उन्होंने बताया कि रिले इराक और अफगानिस्तान में शार्प शूटर के तौर पर काम कर चुका है और जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था तो उसने एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीनने की की कोशिश की। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि रिले मानसिक बीमारी से ग्रसित है और उसने अचानक ही लोगों पर गोली बारी शुरू कर दी जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी। जूड ने बताया कि उसकी प्रेमिका ने कहा है कि वह उसे अक्सर कहा करता था कि वह सीधे ईश्वर से बातचीत कर सकता है।
उन्होंने बताया कि रिले ने पूछताछ में कहा, उनलोगों ने अपने जीवन यापन के लिये भीख मांगी और मैने उन्हें मार डाला है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...