back to top

काकोरी में कल से सजेगा भगवान आदिनाथ का भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव

50 से अधिक संतों के सान्निध्य में पाषाण से परमात्मा बनने की गूंजेगी गाथा
21 फुट ऊँची पद्मासन प्रतिमा का होगा महामस्तकाभिषेक और विश्व शांति महायज्ञ
आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज का मंगल आगमन आज
लखनऊ । काकोरी स्थित ‘भगवान श्री पार्श्वनाथ धाम’ (अमेठिया, सलेमपुर) में 24 जून से 29 जून तक एक ऐतिहासिक एवं भव्य धार्मिक समागम होने जा रहा है। सकल दिगम्बर जैन समाज, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले ‘श्री 1008 भगवान आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव’ में भगवान आदिनाथ की 21 फुट ऊँची विशाल पद्मासन प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक बृजेश जैन ‘बंटी’ ने बताया कि इस छह दिवसीय महोत्सव के दौरान विश्व शांति महायज्ञ और भव्य महामस्तकाभिषेक का भी आयोजन होगा, जो क्षेत्र में सुख, समृद्धि और शांति का संदेश देगा। समिति के वरिष्ठ सदस्य विशाल जैन ने बताया कि लखनऊ के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब एक साथ लगभग 50 पिच्छिधारी मुनिराजों और आर्यिका माताओं का पावन सान्निध्य राजधानीवासियों को प्राप्त होने जा रहा है। समिति के अध्यक्ष संजीव जैन ने बताया कि कार्यक्रम परम पूज्य चर्याशिरोमणि पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में होगा।

आचार्य श्री का आगमन आज
मुख्य संयोजक बृजेश जैन बंटी जैन ने बताया है कि 23 जून को प्रात: 6:00 बजे हरदोई रोड स्थित निर्वाण लॉन पर मंगल गीत, जयकारों एवं पुष्पवर्षा के साथ आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज की भव्य अगवानी के बाद आचार्य श्री को भव्य शोभायात्रा के साथ काकोरी जैन मंदिर ले जायेंगे। इस महोत्सव में *पाषाण से परमात्मा बनने की यात्रा का सजीव मंचन होगा, जिसमें भगवान के गर्भ, जन्म, तप, केवलज्ञान एवं मोक्ष कल्याणकों का भव्य आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

आखिरी बड़ा मंगल आज, बजरंगबली के जयकारों से गूंजेगा शहर

लखनऊ। आज जेठ माह का आठवां व आखिरी बड़ा मंगल है। राजधानी लखनऊ के नया हनुमान मन्दिर अलीगंज पुराना हनुमान मन्दिर अलीगंज, हनुमान सेतु,...

तीन दिवसीय नाट्य समारोह 24 से

मानव कौल की नाट्य रचना त्रासदी का नाट्य मंचनलखनऊ। नगर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति, लखनऊ द्वारा भारत सरकार...

राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की अनूठी झलक

कलाकारों ने दर्शकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया लखनऊ। भारतीय लोक कला, संगीत एवं सांस्कृतिक विरासत को समर्पित राष्ट्रीय लोक कला...

कठपुतलियों के जरिए लखनऊ की आलिया ने दिया पर्यावरण का संदेश

कक्षा नौ की छात्रा आलिया का चयन प्रतिष्ठित स्लिंगशाट चैलेंज में हुआलखनऊ। दर्जियों की दुकानों के बाहर पड़े कतरन के ढेर अधिकांश लोगों के...

राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की अनूठी झलक

कलाकारों ने दर्शकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया लखनऊ। भारतीय लोक कला, संगीत एवं सांस्कृतिक विरासत को समर्पित राष्ट्रीय लोक कला...

मोहर्रम: बाजारों में रौनक, चांदी की जरी बनी आकर्षण का केन्द्र

लखनऊ। हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों की शहादत को याद करने के लिए अजादार अपने घरों में अजाखानों को सजाने में व्यस्त...

यूपीएसएनए में संगीत दिवस पर गूंजे राम भजन

-राहुल अवस्थी ने राम चरण सुखदाई एवं डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा ने राम रमैया गाए जा भजन सुनायाबड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास...