डालीगंज में आज निकलेगी भव्य बिनोरी शोभा यात्रा

सभी दीक्षार्थी बहनों की गोद भराई का कार्यक्रम होगा
लखनऊ। शाश्वत तीर्थ अयोध्या मे आर्यिका माता ज्ञानमती जी के करकमलों से होने वाली आर्यिका दीक्षा समारोह के पूर्व दीक्षार्थियों की भव्य बिनोरी शेभा यात्रा बुधवार को प्रात: 8 बजे श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के तत्वाधान मे सभा का मुख्यालय जैन बाग जैन मंदिर डालीगंज से निकाली जायेगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के अध्यक्ष विनय कुमार जैन के नेतृत्व में निकलने वाली शोभा यात्रा जैन मंदिर डालीगंज से शुरू होकर डालीगंज पुल तक जाएगी और पुन: डालीगंज मंदिर आएगी वहीं पर सभी दीक्षार्थी बहनों की गोद भराई का कार्यक्रम होगा।
दीक्षार्थी बहनों में आर्यिका दीक्षार्थी क्षुल्लिका दीक्षार्थी शोभा शरद पहाडे, इन्दू जैन, अलका जैन, श्रेया जैन, मधुबाला, राजबाला जैन, रेखा जैन की गोद भराई का कार्यक्रम होगा।

RELATED ARTICLES

पं. बिरजू महाराज के रचनाओं पर गूंजी तबले की थाप और घुंघरु

संत गाडगे जी महाराज सभागार में हुआ पं. बिरजू महाराज जयन्ती समारोहकथक और पं. बिरजू महाराज एक-दूसरे के पर्याय : जयवीर सिंह लखनऊ। बिरजू महाराज...

हमारी गुलाबी चुनरिया हमका लागी नजरिया…

भजन एवं पारंपरिक लोकगीत महोत्सव का दूसरा दिनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से मां दुर्गा सेवा संस्थान लखनऊ द्वारा भजन एवं पारंपरिक...

उल्लास उत्सव में बटेंगे प्रदेश के अव्वल संगीत प्रतिभागियों को पुरस्कार

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा प्रतिभाओं को भी किया जाएगा पुरस्कृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर...

Latest Articles