back to top

गोयल को मई में निर्यात बेहतर होने की उम्मीद

नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को देश के निर्यात मई में अप्रैल से बेहतर होने की उम्मीद जताई। अप्रैल में निर्यात 60.28 प्रतिशत गिर गया था जो अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। उन्होंने कहा कि जून में स्थिति कुछ ठीक हो सकती है और गिरावट 10 प्रतिशत सीमित रह सकती है।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के निर्यात शिखर सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि अप्रैल में निर्यात बहुत नीचे गिर गया था जबकि मुझे लगता है कि यह मई में हालात बेहतर होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई मई में निर्यात वृद्घि दर में गिरावट 30 से 35 प्रतिशत के बीच रह सकती है।

गोयल ने कहा कि विनिर्माण उद्योग के पुनरोद्घार, निर्यात की जाने वाली वस्तुओं का विविधीकरण और नए बाजार की खोज जैसे प्रमुख लक्ष्यों के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय उद्यमियों और स्टार्टअप कंपनियों को क्या नए बाजार उनके लिए खुले हैं, यदि हां तो उन्हें उस दिशा में काम करना चाहिए।

गोयल ने कहा, हमारे पास कृषि उत्पाद निर्यात में काफी संभावना है। बासमती चावल समेत अन्य तरह के चावल, पशुधन उत्पाद और जैविक उत्पाद इसमें शामिल हैं। हमें साथ मिलकर देश-विदेश में भारत की पहचान बनानी है। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय घरेलू उद्योग के लिए निर्यात संभावनाओं वाले क्षेत्रों की पहचान में लगा है। इसमें वाहन कलपुर्जे, फर्नीचर, एयर कंडीशनर, सेटटॉप बॉक्स, फार्मा, जैविक उत्पाद, कृषि रसायन, कपड़ा, खिलौने और लिथियम आयन बैटरियां शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...