back to top

विधानमंडल में राज्यपाल का अभिभाषण दिशाहीन : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को राज्य विधानमण्डल के दोनों सदनों के समक्ष राज्यपाल के अभिभाषण को पूरी तरह दिशाहीन बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल सपा के समय शुरू हुए कार्यों पर अपना नाम लगा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण में प्रदेश के विकास का कोई रोडमैप नहीं दिखाई देता है। विकास के नाम पर भाजपा अपनी एक भी योजना तीन साल में लागू नहीं कर सकी है। समाजवादी सरकार के कामों पर ही अपना नाम लगाना उसका एक मात्र विकास कार्य है।

यादव ने गुरूवार शाम जारी बयान में कहा, यह कौन नहीं जानता कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के समय-अपराध बढ़े हैं। हत्या, बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। फर्जी मुठभेड़ों पर सरकार को जवाब देना पड़ रहा है। मानवाधिकार उल्लंघन पर राज्य सरकार को नोटिस मिल रहे हैं। भाजपा नेताओं और अपराधियों की साठगांठ के चलते प्रदेश में भय का वातावरण है। अभिभाषण के दौरान ही आज राजधानी की एक अदालत में देशी बम से हड़कम्प मच गया। जाहिर है कानून व्यवस्था राज्य सरकार के कितने नियंत्रण में है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार की जिन उपलब्धियों का राज्यपाल ने जिक्र किया है वे सिर्फ आंकड़ो में हैं। हकीकत में भाजपा सरकार के विरुद्ध हर तरफ आक्रोश और निराशा है। राज्य में जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है।

यादव ने कहा कि अच्छा होता राज्यपाल प्रदेश में सीएए के विरोध में उतरी महिलाओं पर भाजपा सरकार द्वारा बर्बर उत्पीडऩ का भी जिक्र करतीं और बच्चियों के साथ बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं पर अपना रोष भी व्यक्त कर देतीं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...