back to top

मीडिया को आवश्यक सेवा मानें सरकारें : यूनेस्को

संयुक्त राष्ट्र। यूनेस्को ने कोविड-19 संबंधी गलत सूचनाओं की महामारी को रोकने के लिए सभी सरकारों को समाचार मीडिया को आवश्यक सेवा के तौर पर मान्यता देने और उसका समर्थन करने को कहा है।

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) में संचार एवं सूचना संबंधी नीतियों एवं रणनीतियों के निदेशक गाय बर्जर ने यूएन न्यूज के साथ साक्षात्कार में कहा, ऐसा बमुश्किल कोई इलाका बचा होगा जहां कोविड-19 संकट के संबंध में गलत सूचनाएं नहीं पहुंची होंगी, ये कोरोना वायरस की उत्पत्ति से लेकर, अप्रमाणित बचाव उपाय एवं इलाज से लेकर सरकारों, कंपनियों, हस्तियों और अन्य द्वारा उठाए जा रहे कदमों तक से जुड़ी हुई हैं।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, अविश्वसनीय और गलत सूचनाएं पूरे विश्व में इस हद तक फैल रही हैं कि कुछ समालोचक कोविड-19 वैश्विक महामारी से जुड़ी गलत सूचनाओं के इस नए अंबार को सूचनाओं की महामारी कह रहे हैं। बर्जर ने कहा कि यूनेस्को खासकर सरकारों से अपील कर रही है कि, वे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध न लगाएं जो स्वतंत्र प्रेस की आवश्यक भूमिका को नुकसान पहुंचा सकता है, बल्कि पत्रकारिता को गलत सूचनाओं के खिलाफ एक ताकत के रूप में पहचाने, उस स्थिति में भी जब वह ऐसी प्रमाणित सूचनाएं एवं राय प्रकाशित-प्रसारित करें जो सत्ता में मौजूद लोगों को नागवार गुजरती हो।

उन्होंने कहा, यह मानने के ठोस साक्ष्य हैं कि सरकारें मीडिया को इस वक्त आवश्यक सेवा के तौर पर पहचानें और समर्थन दें। उन्होंने कहा कि इस वक्त जरूरत है कि सच्ची सूचना के प्रवाह को सुधारा जाए और सुनिश्चित करें कि मांग पूरी हो। बर्जर ने कहा, हम रेखांकित कर रहे हैं कि सरकारों को अफवाह को रोकने के क्रम में ज्यादा पारदर्शी होना चाहिए और सूचना के अधिकार कानून एवं नीतियों के अनुरूप सक्रियता से ज्यादा डेटा सामने रखे। आधिकारिक सूत्रों से सूचना तक पहुंच इस संकट में बहुत आवश्यक है।

उन्होंने कहा, हालांकि, यह समाचार मीडिया द्वारा दी जाने वाली सूचना का विकल्प नहीं है इसलिए हम अधिकारियों को इस बात के लिए रजामंद करने के अपने प्रयासों को तेज कर रहे हैं कि गलत सूचना के खिलाफ जंग में सहयोगी के तौर पर मुक्त एवं पेशेवर पत्रकारिता को होने दें।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...