back to top

कोरोना के संकट में फंसे भारतीयों की मदद के लिए सरकार इटली भेजेगी चिकित्सा दल : विदेश मंत्री

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोरोना वायरस से प्रभावित होने के कारण विभिन्न देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के प्रयासों के बारे में बुधवार को राज्यसभा में बताया कि सरकार विश्व के किसी भी भाग में रहने वाले अपने नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि इटली में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए जल्द ही चिकित्सा दल भेजा जाएगा। जयशंकर ने ईरान में कोरोना वायरस प्रभावित इलाकों से भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी के प्रयासों पर उच्च सदन में स्वत: आधार पर दिए गए अपने एक वक्तव्य में कहा कि इस वायरस से प्रभावित इटली में भी भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि गुरुवार तक इटली के लिए चिकित्सा दल भेजा जाएगा। जयशंकर के बयान के बाद स्पष्टीकरण मांगते हुए कांग्रेस के ए के एंटनी सहित अन्य सदस्यों ने इटली के मिलान में फंसे सौ से अधिक भारतीयों को स्वदेश वापस लाने की सरकार मांग की। इस पर जयशंकर ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप की मौजूदा स्थिति को देखते हुए किसी भी व्यक्ति की स्वदेश वापसी के लिए संक्रमण मुक्त होने का प्रमाणपत्र की अनिवार्यता का सख्ती से पालन किया जाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इटली में वायरस के संक्रमण को देखते हुए वहां की सरकार अपने नागरिकों को प्राथमिकता दे रही है, इसलिए अन्य देशों के नागरिकों को संक्रमण मुक्त होने का प्रमाणपत्र मिलने में विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर सरकार जल्द ही इटली के लिए भी चिकित्सा दल भेज रही है।

इससे पहले बयान में जयशंकर ने बताया कि सरकार ने छह सदस्ईय चिकित्सा दल ईरान भेजा गया है। इस दल की मदद से वहां मौजूद भारतीय नागरिकों के नमूने एकत्र कर परीक्षण कराया जा रहा है। अब तक 108 नमूना परीक्षण की रिपोर्ट नकारात्मक आई है। इनमें से 58 नागरिकों को दस मार्च को ईरान से भारत वापस लाया गया।

उन्होंने बताया कि अभी 529 नमूनों परीक्षण की रिपोर्ट आना बाकी है। इनकी भी स्वदेश वापसी शीघ्र होगी। उन्होंने ईरान में लगभग 6000 भारतीय नागरिक हैं। इनमें से 1100 तीर्थयात्री, 300 छात्र, 1000 मछुआरे और अन्य लोग शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...