back to top

पाकिस्तान में सरकार करती है धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन : अमेरिका

वाशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा कि जहां पाकिस्तान में धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन सरकार द्वारा किया जाता है, भारत में इस तरह के ज्यादातर मामले सांप्रदायिक हिंसा के हैं और इसी लिए अमेरिका ने पाकिस्तान को उन देशों की सूची में क्यों शामिल किया जहां धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन विशेष चिंता का विषय है जबकि भारत को इस सूची में शामिल नहीं किया गया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने सोमवार को पाकिस्तान और चीन के साथ म्यामां, इरिट्रिया, ईरान, नाइजीरिया, उत्तर कोरिया, सऊदी अरब, ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान को उस सूची में डाला जो धार्मिक स्वतंत्रता के व्यवस्थित, निरंतर एवं घोर उल्लंघन में लिप्त हैं या फिर ए उल्लंघन होने दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता संबंधी अमेरिकी आयोग (यूएससीआईआरएफ) ने भारत को भी विशेष चिंता का विषय बने देशों (कंट्रीज ऑफ पर्टीक्यूलर कंसर्न या सीपीसी) की सूची में डालने की सिफारिश की थी जिसे विदेश विभाग ने स्वीकार नहीं किया।

भारत ने यूएससीआईआरएफ की सालाना रिपोर्ट में देश के खिलाफ की गई टिप्पणी को खारिज किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अप्रैल में नई दिल्ली में कहा था, हम यूएससीआईआरएफ की सालाना रिपोर्ट में भारत के बारे में किए गए अवलोकनों को खारिज करते हैं। यह पक्षपातपूर्ण है और भारत के खिलाफ पक्षपातपूर्ण टिप्पणियां कोई नई बात नहीं है। लेकिन इस बार तो गलतबयानी नए स्तर पर पहुंच गई। इस काम में तो उनके अपने आयुक्त उनके साथ नहीं हैं।

प्रवक्ता ने कहा, हम इसे विशेष चिंता वाला संगठन मानेंगे और उसी के मुताबिक व्यवहार रखेंगे। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए एम्बेसेडर एट लार्ज सेमुअल ब्राउनबैक ने पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए कदम का बचाव किया। उन्होंने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान संवाददाताओं से कहा, पाकिस्तान में (धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन से संबंधित) बहुत सारी गतिविधियां सरकार द्वारा की जाती हैं। भारत में इनमें से कुछ सरकार द्वारा और पारित किए गए कानून की वजह से होता है तथा ज्यादातर (मामले) सांप्रदायिक हिंसा होती है।

और जब यह होती है तो हम यह निर्धारित करने की कोशिश करते हैं कि क्या वहां पुलिस का प्रभावी बंदोबस्त हुआ था या नहीं, (और) सांप्रदायिक हिंसा के बाद न्यायिक कदम प्रभावी ढंग से उठाए गए या नहीं। ब्राउनबैक से पूछा गया था कि पोम्पियो ने धार्मिक स्वतंत्रता संबंधी विशेष चिंता के देशों में पाकिस्तान को शामिल क्यों किया और भारत को शामिल क्यों नहीं किया। शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि धर्मांतर अथवा ईशनिंदा के कारण दुनियाभर की जेलों में बंद लोगों की कुल संख्या में से आधे पाकिस्तान की जेलों में हैं।

उन्होंने कहा, आज सुबह एक बड़ा मुश्किल वेबिनार हुआ जिसका विषय चीन में जबरन दुल्हन बनाई गई युवतियों पर केंद्रित था। और उसका एक स्रोत पाकिस्तान का धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय है। ईसाई और हिंदू महिलाओं को चीन में रखैल या जबरन दुल्हन बनाकर भेजा जाता है क्योंकि वहां इन समुदायों को खास समर्थन नहीं मिलता है। और फिर वहां धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव होता है जो उन्हें अधिक कमजोर बनाता है। ब्राउनबैक ने कहा, इसका मतलब यह नहीं है कि भारत में समस्याएं नहीं हैं… हिंसा एक समस्या है।

हम उन मुद्दों को उठाते रहेंगे। ए कुछ बातें हैं जिनके आधार पर पाकिस्तान सीपीसी की सूची में बना हुआ है और भारत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों की कई यात्राएं कर चुके हैं। भारत को सीपीसी की सूची में नहीं डालने के सवाल पर ब्राउनबैक ने कहा कि आयोग ने कई सिफारिशें की थीं जिनमें से कुछ को नहीं माना गया और यह भी उन्हीं में से एक है। उन्होंने कहा, हम भारत में स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। सचिव वहां अनेक बार गए हैं।

इन मुद्दों को वहां सरकार, उच्च सरकारी स्तर पर निजी वार्ता के दौरान उठाया गया है और उन्हें उठाया जाता रहेगा। ब्राउनबैक ने कहा, विदेश मंत्री ने निर्णय जिस प्रक्रिया से लिया मैं उसमें नहीं जाना चाहूंगा। वह भारत में हो रही सांप्रदायिक हिंसा से भलीभांति परिचित हैं। वह इस संबंध में लागू कानून से और नरेन्द्र मोदी सरकार से संबंधित विषयों से वाकिफ हैं। और जैसा कि मैंने कहा उन्होंने इसे सर्वाेच्च स्तर पर उठाया है लेकिन इस वक्त फैसला लिया है कि उन्हें (भारत) सीपीसी या विशेष निगरानी वाले देशों की सूची में नहीं रखा जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...