back to top

बिजली दरें कम कर उपभोक्ताओं के 19,537 करोड़ की अदायगी कराए सरकार : परिषद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने सरकार से राज्य में बिजली दरें घटाकर बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं के 19,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के बकाए की अदायगी कराने की मांग की है। परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने रविवार को यहां बताया कि राज्य विद्युत नियामक आयोग की गणना के मुताबिक उदय ट्रूप योजना तथा अन्य मदों में उपभोक्ताओं के कुल मिलाकर लगभग 19,537 करोड़ रुपये बिजली कंपनियों पर बकाया है।

उन्होंने कहा कि सरकार से मांग है कि वह पावर कार्पाेरेशन को निर्देश दे कि इस बार उपभोक्ताओं का जो धन बिजली कम्पनियों पर निकल रहा है उसकी एवज में बिजली दरों में कमी का प्रस्ताव आयोग में दाखिल करे। उन्होंने बताया कि बिजली कंपनियां जल्द ही नई दरों का प्रस्ताव करने जा रही हैं लेकिन वार्षिक राजस्व आवश्यकता प्रपत्र में उपभोक्ताओं के बकाए की अदायगी का कोई भी जिक्र नहीं किया गया है। वर्मा ने कहा, पिछले आठ वर्षों से बिजली कम्पनियां उपभोक्ताओं की बिजली दरों में बड़े पैमाने पर इजाफा करा चुकी हैं लेकिन जब उपभोक्ताओ को लाभ देने का समय आया तब वे चुप हैं और सरकार भी मूकदर्शक बनी हुई है। यह अपने आप में बड़ा सवाल है।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...