back to top

सरकार की योजना, सभी तरह की अच्छी फिल्में भारत में बनें : जावड़ेकर

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को कहा कि सरकार की योजना वृत्तचित्र और लघु फिल्मों सहित सभी तरह की अच्छी फिल्मों को प्रोत्साहित करने की है। उन्होंने ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कोरोना वायरस लघु फिल्म महोत्सव के एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि यह किसी संचार क्रांति से कम नहीं है। इसमें स्मार्टफोन रखने वाला हर व्यक्ति जिसके पास कहने के लिए कोई कहानी है, वह फिल्म निर्माता है।

मंत्री ने कहा, आज लोग सिटिजन जर्नलिस्ट बन गए हैं, वे मोबाइल फोन से फिल्मांकन करते हैं और यहां तक कि संपादित भी करते हैं और इस तरह से उनका लघु फिल्म तैयार हो जाता है। यह संचार क्रांति हैं। जावड़ेकर ने कहा, भारतीय अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में हम 21 गैर फीचर फिल्मों का प्रदर्शन करेंगे, यहां तक कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 70 मिनट की सीमा के तहत लघु फिल्मों के लिए कई श्रेणिया हैं। मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी वृत्तचित्रों और फिल्म बनाने वालों को पुरस्कृत किया जाता है। उन्होंने कहा, यह सरकार की योजना है… सभी तरह की फिल्मों…।

गौरतलब है कि कि ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कोरोना वायरस लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन इंडियन इफोटेंनमेंट मीडिया कॉरपोरेशन (आईआईएमएसी) ने किया है और इसमें कोविड-19 पर बनी 108 देशों की करीब 2,800 फिल्में शामिल की गई हैं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बार नकवी और आईआईएमएसी के अध्यक्ष देवेंद्र खंडेलवाल भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...