back to top

गूगल ने डूडल बनाकर जोहरा सहगल को किया याद

मुंबई। गूगल ने दिवंगत अदाकारा एवं नृत्यांगना जोहरा सहगल को मंगलवार को विशेष डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी। जोहरा सहगल की फिल्म नीचा नगर 1946 में आज ही दिन कान्स फिल्म समारोह में रिलीज हुई थी। गूगल के अनुसार यह पहली भारतीय फिल्म थी जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता मिली थी।

डूडल में वह मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म दिल से के गीत जिया जले की नृत्य मुद्रा में दिखाई देती हैं। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 27 अप्रैल, 1912 को एक पारंपरिक मुस्लिम परिवार में जन्मीं सहगल उत्तराखंड के चकराता में पली-बढ़ीं और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए लाहौर भेजा गया। सहगल ने नृत्यांगना के रूप में अपने करियर की शुरुआत 1935 में उदयशंकर के साथ की थी।

उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा की फिल्मों के अलावा टेलीविजन धारावाहिक और नाटकों में भी काम किया। उन्होंने इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन (आईपीटीए) और पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर के साथ 14 साल तक काम किया। वह 1962 में एक नाट्य छात्रवृत्ति पर लंदन चली गईं और ब्रिटेन में ‘डॉक्टर हू’ तथा ‘द ज्वेल इन द क्राउन’ जैसे टेलीविजन कार्यक्रमों में काम करने के बाद अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई। सहगल 1990 के मध्य में भारत लौट आईं और रंगमंच तथा बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय जारी रखा।

उन्होंने चीनी कम, दिल से, वीर जारा और हम दिल दे चुके सनम जैसी फीचर फिल्मों में काम किया। उनकी अंतिम बड़ी फिल्म 2007 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म सावरिया थी। सहगल को कला और सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्म श्री (1998), कालिदास सम्मान (2001) और पद्म विभूषण (2010) से सम्मानित किया गया। वर्ष 2014 में 102 साल की उम्र में दिल्ली में उनका निधन हो गया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...