back to top

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए गूगल ने समर्पित किया अपना डूडल

नई दिल्ली। घातक कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए घर के अंदर रहने के महत्व को समझाते हुए गूगल ने शुक्रवार को अपने होमपेज पर एक डूडल बनाकर घर में रहें, जीवन बचाएं का संदेश दिया। डूडल में अंग्रेजी में गूगल शब्द के विभिन्न अक्षरों को उन गतिविधियों में शामिल दिखाया गया है जिन्हें कोई व्यक्ति घर में रहने के दौरान कर सकता है।

डूडल में एक अक्षर जहां कुछ पढ़ता नजर आ रहा है तो दूसरा गिटार बजाता दिख रहा है। कुछ अक्षर फोन पर एक-दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं। डूडल पर क्लिक करते ही उपयोगकर्ता एक दूसरे पेज पर चला जाएगा जिस पर कोरोना वायरस की रोकथाम से संबंधित जानकारी दी गई है।

पेज पर लिखा है, कोविड-19 दुनिया भर में समुदायों को प्रभावित कर रहा है, इन उपायों को अपना कर इसका प्रसार रोकने में मदद करें। इस बीमारी की वजह से भारत में अब तक 56 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 2300 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं।

वेबपेज पर कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सूचीबद्घ तरीके से उपाय लिखे हैं, घर पर रहे, सुरक्षित दूरी बनाकर रहें, बार-बार हाथ धोएं, मुंह ढककर खांसें, और बीमार हैं? तुरंत हेल्पलाइन पर कॉल करें। इस दौरान क्या करना है और क्या नहीं इसकी भी जानकारी दी गई है। जो एहतियात अपनाने हैं उनके मुताबिक साबुन और पानी या अल्कोहल बेस्ड हैंड सैनेटाइजर के साथ अपने हाथों को 20 सेकंड के लिए नियमित रूप से धोएं। खांसने या छींकने पर अपनी नाक और मुंह को डिस्पोजेबल टिश्यू या हाथ को मोड़कर उससे ढक लें।

अस्वस्थ लोगों से एक मीटर या तीन फीट की दूरी बनाएं। अगर तबीयत सही न लग रही हो तो घर में रहें और घर में भी अन्य सदस्यों से दूर रहें। इसके अलावा वेब पेज पर यह सलाह भी दी गई है, अगर आपके हाथ साफ न हों तो अपनी आंखों, नाक और मुंह को मत छुएं। वेबपेज पर इसके अलावा दुनिया का एक परस्पर संवादात्मक मानचित्र भी दिया गया है जिससे कोरोना वायरस के मौजूदा आंकड़ों का पता लगाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...