back to top

ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर… अफ्रीका के खिलाफ खेल सकता है यह खतरनाक बल्लेबाज 

लखनऊ। पहले मैच में भारत से मिली हार से आहत ऑस्ट्रेलिया गुरुवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले विश्व कप मैच में बल्लेबाजी में आक्रामकता का पुट भरकर अपना अभियान पटरी पर लाने की कोशिश करेगा।
पांच बार के विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बल्लेबाजों की नाकामी के कारण उसे मेजबान भारत से 6 विकेट की हार का सामना करना पड़ा।

दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को 102 रन से करारी शिकस्त दी थी और उसकी टीम बढ़े मनोबल के साथ इस मैच में उतरेगी। इस बड़ी जीत से दक्षिण अफ्रीका ने खुद को खिताब का दावेदार भी घोषित कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने जिस तरह से यह मैच गंवाया था उससे उसका टीम प्रबंधन निश्चित तौर पर चिंतित होगा। उसकी बल्लेबाजी में आक्रामकता का अभाव था तथा अनुभवी डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के अलावा उसका कोई भी अन्य बल्लेबाज 30 रन की संख्या को पर नहीं कर पाया।

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज भारत के स्पिन आक्रमण के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए तथा गेंदबाजी में एडम जंपा के साथ दूसरे अच्छे स्पिनर की भी उसे कमी खली। इसके अलावा उसके सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक माने जाने वाले मिशेल मार्श का विराट कोहली को शुरू में ही जीवनदान देना टीम को महंगा पड़ा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को ऐसी किसी भी गलती से बचना होगा।

ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर यह है कि उसके आलराउंडर मार्कस स्टोइनिस हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर गए हैं और उनका कैमरन ग्रीन की जगह लेना तय है। स्टोइनिस मैच विजेता खिलाड़ी हैं और आईपीएल में लखनऊ सुपरजाइंट्स की तरफ से खेलने के कारण उन्हें इस मैदान पर खेलने का अच्छा अनुभव है।

वह तेज गेंदबाजी विभाग में पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क की भी मदद करेंगे। जहां तक स्पिन विभाग का सवाल है तो ग्लेन मैक्सवेल दूसरे स्पिनर की भूमिका निभाएंगे। आॅस्ट्रेलिया के मुख्य स्पिनर जंपा पर निश्चित तौर पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा क्योंकि वह जानते हैं की टीम में उनका कोई विकल्प नहीं है।

जहां तक दक्षिण अफ्रीका का सवाल है तो श्रीलंका के खिलाफ उसके तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए थे। इनमें क्विंटन डिकॉक भी स्टोइनिस की तरह लखनऊ की टीम का हिस्सा हैं और उन्हें इस मैदान पर खेलने का अच्छा अनुभव है।
रासी वान डेर डुसेन और विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले एडेन मार्कराम अपने दम पर मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं।

इकाना क्रिकेट स्टेडियम के विकेट की आईपीएल के दौरान काफी आलोचना हुई थी और यह कोई नहीं जानता कि इसका व्यवहार कैसा होगा। अगर यह स्पिन गेंदबाजों को मदद करता है तो फिर दक्षिण अफ्रीका तबरेज शम्सी को टीम में शामिल कर सकता है। उसके पास केशव महाराज के रूप में पहले ही एक उपयोगी स्पिनर है।

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को स्पिन को खेलने में खास दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उसके पास वान डेर डुसेन, कप्तान तेम्बा बावुमा, डेविड मिलर, डिकॉक, हेनरिक क्लासेन और एडेन मार्कराम जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं जो स्पिन को अच्छी तरह से खेल लेते हैं।

तेज गेंदबाज विभाग दक्षिण अफ्रीका का थोड़ा कमजोर पक्ष लगता है। एनरिक नोर्किया की अनुपस्थिति में कैगिसो रबाडा पर लुंगी एनगिडी और मार्काे यानसन के साथ अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव है। दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के पहले दो मैच गंवाने के बाद अगले तीन मैच जीते थे और टीम को इसका मनोवैज्ञानिक लाभ मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया  को भी दमदार वापसी करने के लिए जाना जाता है और इसलिए यह मुकाबला रोमांचक होने की संभावना है।

टीम


दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी , क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्काे यानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वान डेर डुसेन, लिजाद विलियम्स।

ऑस्ट्रेलिया : पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जÞम्पा, मिशेल स्टार्क।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

भगवान परशुराम की जन्मस्थली को मिली नई पहचान, जलालाबाद अब होगा ‘परशुरामपुरी’ : मंत्री एके शर्मा

मंत्रीपरिषद के ऐतिहासिक निर्णय का नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने किया स्वागत जनभावनाओं के अनुरूप परशुरामपुरी नामकरण से सांस्कृतिक विरासत को मिला सम्मान मुख्यमंत्री जी...

योगी बैठक में उच्च शिक्षा को बढ़ावा, तीन नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी

योगी सरकार के कार्यकाल में उच्च शिक्षा का हो रहा है विस्तार वर्ष 2017 के बाद 8 नए सरकारी व 28 से अधिक निजी विश्वविद्यालय...

अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से।,211 महिलाओं सहित 5,794 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था सोमवार तड़के अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ।...

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

थिएटर जैसा जादू सिनेमा या ओटीटी में नहीं : आशुतोष राणा

लखनऊ। टीवी से लेकर फिल्मों तक आशुतोष राणा का लंबा करियर रहा है। वहीं आशुतोष थिएटर शो के जरिए भी दर्शकों का दिल जीतते...

डॉ. योगेश प्रवीण की नृत्य नाटिका में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में कथक नृत्य नाटिका का आयोजनलखनऊ। राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ में पदमश्री डा. योगेश प्रवीन को समर्पित प्रस्तुति...

नाम तुम्हारा तारणहार, कब तेरा दर्शन होगा…

भगवान शिव की आराधना से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की सहज प्राप्ति होती है-श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान...

अषाढ़ की मासिक कलाष्टमी आज, होगी काल भैरव की पूजा

वर्ष में कुल 12 कालष्टमी मनाई जाती हैलखनऊ। कालाष्टमी या काला अष्टमी एक हिंदू त्योहार है जो भगवान भैरव को समर्पित है और हर...

11 को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चंद्रमा, मंगल और कृतिका नक्षत्र

लखनऊ। जुलाई महीने में आसमान में कई खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं। सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले पूर्वी दिशा में एक पतला अर्धचंद्र,...