back to top

वैक्सीन को लेकर अच्छी खबरों से बाजार में तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी का नया रिकॉर्ड

मुंबई। कोविड-19 के टीके को लेकर एक और अच्छी खबर से मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। धातु, बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में भारी लिवाली से भी बाजार धारणा मजबूतू हुई। कारोबारियों ने कहा कि रुपए में सुधार से भी लिवाली को समर्थन मिला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 44,161.16 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर गया। अंत में सेंसेक्स 314.73 अंक या 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 43,952.71 अंक के अपने नए उच्चस्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक का एक्सचेंज का निफ्टी कारोबार के दौरान 12,934.05 अंक के रिकॉर्ड स्तर तक गया। अंत में निफ्टी 93.95 अंक या 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,874.20 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया उच्चस्तर है।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक 6.24 प्रतिशत चढ़ गया। एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, मारुति, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर एनटीपीसी, एचसीएल टेक, ओएनजीसी, इन्फोसिस, आईटीसी, पावरग्रिड और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 2.69 प्रतिशत तक टूट गए।

अमेरिका की जैवप्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मॉडर्ना ने कहा है कि उसके कोविड-19 के वैक्सीन के कैंडिडेट को तीसरे चरण के परीक्षण में 94.5 प्रतिशत प्रभावी पाया गया है। इससे रात के सत्र में वॉलस्ट्रीट अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। इससे एक सप्ताह पहले फाइजर और बायोनटेक ने कहा था कि उनका कोविड-19 का टीका 90 प्रतिशत से अधिक प्रभावी पाया गया है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, बाजार अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर हैं। बैंकिंग शेयरों की अगुवाई में बाजार ऊंचाई छू रहे हैं। इसके अलावा वैक्सीन से जुड़ी खबरों से भी बाजार धारणा मजबूत हुई है। इस सप्ताह वैश्विक बाजारों की अच्छी शुरुआत हुई। हालांकि, आज वैश्विक बाजारों में मिलाजुला रुख था। अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट तथा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट आई। हांगकांग के हैंगसेंग तथा जापान के निक्की में लाभ रहा।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.25 प्रतिशत के नुकसान से 43.71 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा विनिमय बाजार में रुपया 16 पैसे की बढ़त के साथ 74.46 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...