back to top

उत्तराखंडी, हरियाणवीं व बॉलीवुड गीतों से रोशन हुआ गोमती तट

दस दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव का अष्टम दिवस
मुख्य अतिथि मुख्य मंत्री योगी का भव्य स्वागत
लखनऊ। उत्तराखंड महोत्सव के आठवें दिन बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में डांस उत्तराखंड डांस, नाचेगा भारत, पारंपरिक झोड़ा के समूह, स्थानीय कलाकारों तथा उत्तराखंड से आए मेहमान कलाकारों ने विविध कार्यक्रम पेश कर शाम-ए-अवध को गोमती तट पर गुलजार किया तथा अल्मोड़ा उत्तराखंड से आए रंगीन पोशाक पहने छोलिया दल ने अपने वाद्य यंत्रों की सुमधुर कर्ण प्रिय धुनों संग अजब गजब करतब दिखाते हुए दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
आज के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, गजेन्द्र सिंह शेखावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर सायं उद्घाटन किया।
उत्तराखंड महापरिषद के पदाधिकारियों कार्यकतार्ओं तथा अपार दर्शकों के जनसमूह ने मुख्यमंत्री के सम्मान में खड़े होकर तथा तालियों की गड़गड़ाहट से उनका जोरदार स्वागत किया। महापरिषद द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ अंग वस्त्र तथा ऐपण कला के प्रतीक चिन्ह भेंट किये। मुख्यमंत्री ने अपने आशीर्वचन में उत्तराखंड महापरिषद को 10 दिवसीय महोत्सव आयोजित करने के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से संस्कृति का प्रचार प्रसार होता है तथा कार्यक्रमों से संस्कृति अगली पीढ़ी को प्रसारित होती है। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अपने आशीर्वचन में कहा कि महापरिषद ने दस दिवसीय महोत्सव से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमिट छाप छोड़ी है अतिथि सुषमा खर्कवाल महापौर लखनऊ, ओपी श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
महापरिषद के सांस्कृतिक सचिव महेन्द्र गैलाकोटी ने बताया कि पिछले सात दिनों से पूरा महोत्सव संस्कृति के रंगों में सराबोर है। झोड़ा-चांचरी प्रतियोगिता का दूसरा चरण रोमांचक अंदाज में जारी है, वहीं देश की बहुरंगी परंपराओं से सजी नाचेगा भारत प्रतियोगिता अपने दिलचस्प तीसरे राउंड में प्रवेश कर चुकी है। सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम डांस उत्तराखंड डांस – सीजन 4 इस समय अपने बेहद रोचक तीसरे चरण में है, जिसके उपरांत एलिमिनेशन राउंड प्रारम्भ होगा। कि उत्तराखंड महोत्सव 2025 में इस वर्ष विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से 2500 से अधिक कलाकार भाग ले रहे हैं।
महोत्सव में उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभागो के सहयोग से कई सांस्कृतिक दल अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दे चुके हैं।
यह पूरा आयोजन यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किया जा रहा है, जिसे भारत सहित कई देशों में अब तक 1.50 लाख से अधिक दर्शकों लोगों ने देखा है। महोत्सव की सभी प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले 18 नवंबर 2025 को आयोजित होंगे।
आज दो बजे से खान पान थाली प्रतियोगिता में 60 मातृ शक्ति प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमे प्रथम-सुनीता बिष्ट, द्वितीय सीमा जोशी, तृतीय हेमा अधिकारी रहीं, यह प्रतियोगिता पूरन चन्द्र जोशी, राजेश भट्ट, सुनील उप्रेती, के नेतृत्व में सम्पन्न हुई, जिसमें निर्णायक मण्डल में भगवती पंत, संजय काचरू, हयात सिंह रावत रहे तथा अतिथि-सरनजीत कौर, नीमा पंत, ललिता पाण्डेय, ज्योति हेडिया, उपस्थित रहे। नृत्य प्रतियोगिता को रवि वर्मा के सहयोग से महिला शाखा द्वारा सम्पादित किया गया। इसमें प्रथम स्थान आदित्य पाण्डेय द्वितीय अयांक व सान्वी तृतीय -राजीगुप्ता समूह रहा। पूरन सिंह जीना एवं कैलाश सिंह के नेतृत्व में म्यर गौं मेरि पछ्याण (उत्तराखण्डी बोली भाषा पर विशेष कार्यक्रम – प्रायोजक दाज्यू मसाले) में 09 प्रतिभागियों रिया, गार्गी, स्नेहा, कनिष्का, पावनी, अदिति, आयुष, प्रेरणा, भूमिका ने भाग लिया, जिसका उद्देश्य आम जन मानस तथा अगली पीढ़ी तक अपनी बोली भाषा को बढ़ावा देना है। सागरिका पाण्डेय का एकल नृत्य, साधना सिंह एवं रेखा बिष्ट के निर्देशन में द रेनबो मॉडल स्कूल लखनऊ के 16 बच्चों का सामूहिक नृत्य, जया तुलानी के नेतृत्व में जया डांस ग्रुप प्रियंका बिष्ट, समूह गायन-जीवन्ती जोशी, शकुन्तला सेमवाल, रूपा पाण्डेय एवं नीमा पाण्डेय द्वारा, कुमॉऊनी नृत्य-कु कनिष्का बिष्ट उत्तराखण्ड जनकल्याण समिति विकास नगर द्वारा श्रीमती जानकी बोरा के नेतृत्व में ग्रुप डान्स पौजिया हाथों मां भल छाजि रे… सभी कलाकारो ने अपने नृत्य एवं गायन कौशल से उपस्थित दर्शकों का मन मोहा।
सांयकाल मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष वन्दे मातरम का गायन, आर्ट्स एवं कल्चरल सोसायटी द्वारा उत्तराखण्ड की नन्दा सुनन्दा की सुश्री कामना बिष्ट के नेतृत्व में विहंगम प्रस्तुति से वाह वाही बटोरी।
झोड़ा प्रतियोगिता के द्वितीय राउण्ड में 5 दलों की प्रस्तुति-गोमती नगर- राधिका बोरा के नेतृत्व में, देव भूमि जन सरोकार संस्कृतिक समिति, गोमती नगर- हेमा वाणगी के नेतृत्व में, कुर्मान्चल नगर (तृतीय)- मीना अधिकारी एवं कमला चुफाल के नेतृत्व में, उत्तराखण्ड महापरिषद- पुष्पा वैष्णव एवं श्रीमती पुष्पा गैलाकोटी के नेतृत्व में, भरत नगर- प्रीति नगर- दीपा कालाकोटी के नेतृत्व में- सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी।
आज स्टार नाईट में उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध डांसर, (जो अपनी 27 वर्ष की आयु में 100 से ज्यादा उत्तराखण्डी गानों मे तथा हरियाणी वॉलीवुड गानों में भी काम कर चुके है)-अंकित कुमार की प्रस्तुतियों ने धमाल मचाया।
नाचेगा भारत तृतीय राउण्ड में 2 दलों की प्रस्तुति- डा. श्रेया संगीत संस्थान -डा. श्रेया के नेतृत्व में एवं यश म्यूजिकल ग्रुप अयोध्या – संगीता अहूजा के नेतृत्व में-अपने नृत्य से मंत्र मुग्ध किया।
डांस उत्तराखण्ड डांस, सीजन-4 तृतीय राउण्ड में 4 दलों की प्रस्तुति-सृजनाकुर ग्रुप गोमती नगर-प्रियंका बिष्ट के नेतृत्व में, एहसास ग्रुप आलोक नगर- राधा बोरा के नेतृत्व में, उमंग ग्रुप बसुन्धरा पुरम-सुशीला नेगी के नेतृत्व में, जौहार मुन्स्यार सांस्कृतिक दल, विकास नगर- नंदा रावत के नेतृत्व में – जबरदस्त डांस की प्रस्तुति दी।
वॉयस आॅफ उत्तराखण्ड गढ़वाल के लोकप्रिय गायकों के गानों पर 3 गायकों की प्रस्तुति (संचालन सुरेन्द्र राजेश्वरी) जगत सिंह धपोला, लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया, दीपक सिंह परवाल-अपने गायन से सुन्दर शमा बांधा।

लोक कलाकारों को सम्मानित करना चाहिए: सीएम
सीएम योगी ने कहा कि देश समाज और संस्कृति के लिए समर्पण भाव से कार्य करने वाले आज के समय में नवाचार को बढ़ाने वाले और शोध को तेजी के साथ आगे बढ़ाने वाले विभूतियों को सम्मानित करती है तो संस्थाएं स्वयं भी सम्मानित होती है। नौजवानों के लिए एक नई प्रेरणा होती है हमें अच्छे लोक कला लोक संस्कृति लोक परंपरा के लिए समर्पित उन कलाकारों को भी सम्मानित करना चाहिए जो नई तरीके से पुराने पदों को पुनर्जीवित करते हुए उन्हें आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। क्योंकि यहां भी एक परंपरा है उसे भी हमें जीवन तक बनाना है आज के सौसर पर मेरी इच्छा थी कि 9 नवंबर को ही मैं इस कार्यक्रम का हिस्सा बनो लेकिन आपको मालूम है बिहार में चुनाव में इतनी व्यस्तता थी इतने कार्यक्रम लगे हुए थे उसे दिन चाहते हुए भी मैं इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन पाया। आज मेरा सौभाग्य है मुझे मुख्यमंत्री सलाह के सलाह कार्यालय के सलाहकार जीवनी सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड परिषद के कार्यक्रम में समझता था कि हो सकता है आप भूल गए होंगे उसके बाद लेकिन जब उन्होंने मुझे बताया कि मैं उसने चला मैंने कहा मैं जरूर जाऊंगा। मुझे भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है मैं एक बार फिर से आप सबको बधाई देता हूं उत्तराखंड गौरव से सम्मानित इन सिर्फ सभी विभूतियों का अभिनंदन करता हूं। उत्तराखंड की लोक परंपरा लोक संस्कृति को संवेग रूप से एकजुट करके आगे बढ़ते हैं तो इसका लाभ देश को प्राप्त होगा और यही है एक भारत श्रेष्ठ भारत के अभिव्यक्ति जो मंचन के माध्यम से जनमानस के बीच में जाएगी आप सबको हमेशा सर पर अपनी हृदय से बधाई देता हूं अपनी शुभकामनाएंदेता हूं।

RELATED ARTICLES

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...