back to top

सच्ची प्रेम भक्ति के माध्यम से ही ईश्वर की प्राप्ति होती है

श्री शिव महापुराण कथा का सातवां दिन

लखनऊ। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा, लखनऊ के तत्वावधान में ज्ञान सरोवर विधालय, वृंदावन योजना, रायबरेली रोड, कालिन्दी पार्क के पास नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो 25 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक चलेगा। आज सातवें दिन के यजमान सुरेन्द्र कुमार पंत, वीरेंद्र कुमार पंत, चिरजीव प्रसाद पंत द्वारा प्रात: 10 बजे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। अखिल भारतीय महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक असवाल ने बताया कि रविवार 2 नवम्बर को श्री शिव महापुराण कथा का समापन प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक होगा। उसके बाद 12 बजे के बाद उसी स्थान पर रूद्राभिषेक के कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। सांय की बेला में व्यास महाराज पंडित मुकेश शुक्ला जी ने खचाखच भरे पंडाल में अपने मुखारविंद से श्रोताओं को भजन कीर्तन के साथ सभी शिव भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया। और कथा को आगे बढ़ाते हुए व्यास जी ने भगवान विष्णु और तुलसी के पवित्र प्रेम, भक्ति और शुद्धता के बारे में कहा कि तुलसी का जन्म जलंधर की पत्नी वृंदा के रूप में हुआ था। वृंदा भगवान शिव की परम भक्त थी । जब जलंधर की मृत्यु हुई, तो वृंदा ने भगवान विष्णु को श्राप दिया कि वह भी अपनी पत्नी सीता को खो देंगे, क्योंकि भगवान विष्णु ने जलंधर का रूप धारण कर वृंदा के साथ छल किया था।
भगवान शिव ने वृंदा को वरदान दिया कि वह तुलसी के रूप में पृथ्वी पर जन्म लेगी और भगवान विष्णु के साथ उनकी पूजा की जाएगी ,और भगवान विष्णु ने तुलसी को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर विवाह किया। इस विवाह में भगवान शिव और माता पार्वती भी उपस्थित थे। तुलसी विवाह के दिन शालीग्राम स्वरूप विष्णु जी और तुलसी माता का विवाह किया जाता है। इस पर्व को मनाने से सुख-सौभाग्य और वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। व्यास पंडित मुकेश शुक्ला जी ने कहा कि, तुलसी के प्रेम, भक्ति, पवित्रता और शुद्धता के कारण ही तुलसी जी को ईश्वर की प्राप्ति हुई। सम्पूर्ण कथा का आयोजन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत व यजमान का क्रम व्यवस्था में , सह कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जुयाल, नीलम जुयाल, पूरन सिंह बिष्ट, डी.डी नरियल अन्य के देखरेख में चल रहा है।
आज कथा स्थल पर मुख्य रूप से उत्तराखण्ड महापरिषद एवं रामलीला समिति तेलीबाग के पदाधिकारी दीवान सिंह अधिकारी, हरीश पंत, मंगल सिंह रावत, भरत सिंह बिष्ट, बिशन दत्त जोशी, लक्ष्मण सिंह धामी, नंदा बल्ल्भ, एस एम सेठी, भूपाल सिंह महेश चंद जोशी, महेश रौतेला, लाल सिंह, राजेन्द्र बिष्ट, भुवन पटवाल , मदन सिंह बिष्ट, रमेश चन्द्र सिंह अधिकारी, पूरन भादोला , विकास बौठियाल, सुरेश चन्द्र जोशी, शेर सिंह, कर्नल सुरेन्द्र सिंह सजवाण, शिवनाथ सिंह, एम पी मनराल, डा. काशी नाथ प्रसाद, गणेश दत्त भट्ट, अमरनाथ अवस्थी, हेमंत सिंह गड़िया, बलवंत वाणगी, बहादुर सिंह बिष्ट, केशव बिटालू, अशोक असवाल, दिनेश तिवारी, बी बी सिंह, महावीर खन्तवाल, हरीश रौतेला , पान सिंह, विनोद शुक्ला , कमल सिंह रावत शशि जोशी, पुष्पा वैण्णैव, अंजली बौनाल, देवसरी पवार,रंजना सिंह,रेखा रावत, डा. गीता,विनीता तिवारी, शान्ति पंत, सुनीता पंत, सरोजनी पंत,मंजू मिश्रा, शीला सिंह, सुनीता जायसवाल, कंचन यादव, इन्दू सिंह, विशनु कान्ति मिश्रा आदि कई भक्त गण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

देवउठनी एकादशी आज, योग निद्रा से जागेंगे श्रीहरि

विवाह और अन्य मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैंलखनऊ। देव उठनी एकादशी का व्रत सभी एकादशी व्रतों के बराबर फल देता है। यह पापों...

तुलसी विवाह कल, विधि-विधान से होगी पूजा-अर्चना

विधि-विधान से होगा तुलसी और शालिग्राम का विवाह लखनऊ। सनातन धर्म में तुलसी विवाह का पर्व बहुत पवित्र माना जाता है। यह पर्व देवउठनी एकादशी...

जियो हॉटस्टार पर आयेगी रोमांटिक-रिवेंज ड्रामा जिद्दी इश्क

राज चक्रवर्ती ने क्रिएट और डायरेक्ट किया हैलखनऊ। इश्क जब जिद बन जाए, तो हर हद पार कर जाता है! जियोहॉटस्टार ने अपनी आगामी...

देवउठनी एकादशी आज, योग निद्रा से जागेंगे श्रीहरि

विवाह और अन्य मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैंलखनऊ। देव उठनी एकादशी का व्रत सभी एकादशी व्रतों के बराबर फल देता है। यह पापों...

तुलसी विवाह कल, विधि-विधान से होगी पूजा-अर्चना

विधि-विधान से होगा तुलसी और शालिग्राम का विवाह लखनऊ। सनातन धर्म में तुलसी विवाह का पर्व बहुत पवित्र माना जाता है। यह पर्व देवउठनी एकादशी...

जियो हॉटस्टार पर आयेगी रोमांटिक-रिवेंज ड्रामा जिद्दी इश्क

राज चक्रवर्ती ने क्रिएट और डायरेक्ट किया हैलखनऊ। इश्क जब जिद बन जाए, तो हर हद पार कर जाता है! जियोहॉटस्टार ने अपनी आगामी...

बिटिया विवाह उत्सव का आयोजन 6 को

रामाधीन सिंह लॉन मे होगा 21 बेटियों का कन्यादान लखनऊ। दसवां बिटिया विवाह उत्सव का आयोजन 6 नवम्बर को रामाधीन सिंह लॉन निरालानगर डालीगंज मे...

गुरु नानक देव के उत्सव में हुई अरदास

अरदास के बाद प्रसाद और लंगर का वितरण किया गयालखनऊ। गुरु नानक देव के जन्मोत्सव के उत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को हरि ओम...

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलनलखनऊ। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का प्रांतीय अधिवेशन नवोत्थान शुक्रवार को ट्रांसपोर्टनगर स्थित एक होटल में धूमधाम से मनाया...