back to top

बढ़ते राजस्व के मद्देनजर 2019-20 में GST संग्रह में 18 वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है: सचिव

नई दिल्ली। सरकार ने 2019-20 में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में 18 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा है। राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे ने कहा है कि जनवरी, 2019 तक के तीन माहों के दौरान जीएसटी संग्रह बढ़ा है और इसी के मद्देनजर अगले वित्त वर्ष में जीएसटी संग्रह में अधिक वृद् का लक्ष्य रखा गया हैं केंद्र सरकार ने अगले वित्त वर्ष में 7.61 लाख करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रह का लक्ष्य रखा है।

संग्रह का संशोधित अनुमान 6.43 लाख करोड़

चालू वित्त वर्ष के लिए जीएसटी संग्रह का संशोधित अनुमान 6.43 लाख करोड़ रुपए है। इस तरह अगले वित्त वर्ष में जीएसटी संग्रह में 18 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, चालू वित्त वर्ष 2018-19 के संशोधित अनुमान के अनुसार जीएसटी संग्रह 7.43 लाख करोड़ रुपए के बजट अनुमान से एक लाख करोड़ रुपए कम रहेगा। पांडे ने पीटीआई भाषा से कहा, पिछले वित्त वर्ष में हमारा औसत संग्रह 89,000 करोड़ रुपए रहा था। इस वित्त वर्ष में औसत संग्रह 97,000 करोड़ रुपए है। इस तरह से राजस्व बढ़ रहा है। यदि नवंबर, दिसंबर, जनवरी 2017-18 के आंकड़ो की 2018-19 के आंकड़ों से तुलना की जाए तो 14 प्रतिशत की वृद्धि दि 0खाई देती है।

इसी आकलन के आधार पर हमने

इसी आकलन के आधार पर हमने अगले वित्त वर्ष के लिए जीएसटी संग्रह के अनुमान को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल के दौरान दरों और प्रक्रियाओं को तर्कसगत बनाने के कई उपाय किए गए हैं। हमने प्रणाली को सरल बनाने का प्रयास किया है। इससे अनुपालन का बोझ भी कम हुआ है। दरों को तर्कसंगत बनाया गया है इसके बावजूद राजस्व बढ़ रहा है। पांडे ने कहा कि हमने जीएसटी में जो बदलाव किए हैं उनके प्रभाव से प्रणाली मजबूत होगी। इससे राजस्व बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी प्रणाली को इस सोच के साथ शुरू किया गया है कि इससे अनुपालन को प्रोत्साहन मिलेगा। जीएसटी को एक जुलाई, 2017 को शुरू किया गया था।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

सीएम डैशबोर्ड में शाहजहांपुर फिर नंबर वन, रामपुर दूसरे पायदान पर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की प्राथमिकता का असर सीएम डैशबोर्ड की अगस्त माह की रैंकिंग में भी...

गोबर-गोमूत्र से खाद-बायोगैस व पंचगव्य उत्पादों की होगी बिक्री,घायल गोवंश के लिए 24़7 एंबुलेंस का प्रस्ताव

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश में गोवंश संरक्षण को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी तेज हो...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...

सैयारा स्टार अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म सैयारा से स्टार बनीं अनीत पड्डा अब सीरीज हुंकार में नजर आने वाली हैं। आज इस सीरीज...