back to top

उत्तर प्रदेश के नोएडा में बेसुध हालत में मिली युवती

नोएडा। उत्तर प्रदेश के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 51 के पास आज सुबह को बेसुध हालत में पुलिस को एक युवती मिली है।युवती ने पुलिस को बताया है कि तीन युवक उसे दिल्ली से नोएडा लेकर आए तथा उन्होंने उसके साथ बारी-बारी से कथित रूप से सामूहिक रूप से बलात्कार किया है।

पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 51 एक युवती बेसुध अवस्था अवस्था में पड़ी है। केंद्रीय विहार में रहने वाली एक महिला ने युवती को बदहवास स्थिति में देखा तो उसने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

शर्मा ने युवती के हवाले से बताया कि तीन लड़के उसे दिल्ली से नोएडा लेकर आए, तथा उसके साथ सामूहिक बलात्कारसामूहिक बलात्कार करने के बाद उसे सड़क पर छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कर रही है। डीसीपी ने बताया कि युवती अभी पूरी तरह से चेतन अवस्था में नहीं है। उन्होंने बताया कि युवती ने कुछ लड़कों के नाम बताएं हैं। पुलिस उसके आधार पर मामले की जांच कर रही है। उनके अनुसार ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आरोपी लड़की के पूर्व परिचित हैं।

उन्होंने बताया कि युवती का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। दूसरी ओर एक अन्य घटनाक्रम में दिल्ली के मंगोलपुरी में रहने वाली एक किशोरी के साथ सेक्टर 49 में रहने वाले दो युवकों ने कथित बलात्कार किया। पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट थाना सेक्टर 49 में दर्ज कराई है। सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली के मंगोलपुरी में रहने वाली एक किशोरी 19 दिसंबर को अपने घर से नाराज होकर निकल गई जियके बाद नेहा नामक युवती ने उसे अपने घर पर रखा।

अगले दिन किशोरी अपने फेसबुक फ्रेंड पंकज के साथ नोएडा के सेक्टर 49 आई। उन्होंने बताया कि पंकज के परिजनों ने उपेंद्र नामक युवक के साथ उसकी शादी करवा दी। एसीपी ने बताया कि 31 दिसंबर को जब उपेंद्र घर पर नहीं था तो शनि नामक युवक उसके घर में आया और उसने किशोरी के साथ कथित रूप से जबरन बलात्कार किया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...