back to top

लार के बिना दूसरी नई गेंद 50 या 55 ओवरों के बाद लाएं : तेंदुलकर

मुंबई। चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट में सपाट पिचों पर मदद के लिए हर 50वें और 55वें ओवर के बाद दूसरी नई गेंद ली जानी चाहिए। आस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार क्रिकेटर ब्रेट ली से सोशल मीडिया प्लेटफार्म 100 एमबी पर बातचीत में तेंदुलकर ने गेंद को चमकाने में लार की जरूरत और पसीने के इस्तेमाल में चुनौतियों पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, टेस्ट क्रिकेट में अगर पिच अच्छी नहीं है तो खेल का स्तर गिर जाता है। इसके अलावा खेल धीमा हो जाता है क्योंकि बल्लेबाज को पता होता है कि मूर्खतापूर्ण शॉट नहीं खेलने पर मुझे कोई आउट नहीं कर सकेगा और गेंदबाज को पता होता है कि उसे संयम से काम लेना है।

उन्होंने कहा, खेल को रोचक बनाए रखने के लिए हर 45 या 50 या 55 ओवर के बाद नई गेंद लेनी चाहिए क्योंकि वनडे में 50 ओवर में हम दो नई गेंद लेते हैं यानी हर 25 ओवर के बाद एक नई गेंद।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...