back to top

जनरल धीरज सेठ ने नए सेना प्रमुख के तौर पर संभाला कार्यभार

नयी दिल्ली। वरिष्ठ सैन्य अधिकारी जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को नए सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उनके नाम पश्चिमी मोर्चे पर सेना की दो अभियानगत सैन्य कमान के नेतृत्व की विशिष्ट उपलब्धि दर्ज है।जनरल सेठ ने 13 लाख सैनिकों वाली सेना की कमान ऐसे समय में संभाली है जब वह सीमाओं पर चुनौतियों का सामना करते हुए खुद को आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

जनरल सेठ ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह ली है जो सशस्त्र बलों में 40 साल से अधिक के शानदार करियर के बाद मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। जनरल सेठ राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं। उन्हें दिसंबर 1986 में ‘आर्मर्ड कोर’ में शामिल किया गया था।31वें सेनाध्यक्ष (सीओएएस) बनने से पहले उन्होंने उप सेना प्रमुख के तौर पर सेवाएं दी थी।

जनरल सेठ ने ऐसे समय में सेनाध्यक्ष का पद संभाला है जब वैश्विक भू-रणनीतिक परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। प्रौद्योगिकी में तरक्की और आधुनिक युद्ध के बदलते स्वरूप की वजह से सुरक्षा के क्षेत्र में चुनौतियां और भी गंभीर होती जा रही हैं।

रक्षा मंत्रालय ने पहले बताया था कि सैन्य कमांडर के पद पर पदोन्नति के बाद उन्होंने साउथ वेस्टर्न कमांड (जयपुर में स्थित) और सदर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर काम किया। इस तरह उन्हें पश्चिमी मोर्चे पर दो अभियानगत कमान का नेतृत्व करने का दुर्लभ गौरव प्राप्त है।

लगभग चार दशकों के अपने सैन्य करियर के दौरान उन्होंने अभियानगत, रणनीतिक, दक्षता विकास और संस्थागत क्षेत्रों में व्यापक अनुभव प्राप्त किया जिससे भारतीय सेना की युद्ध-क्षमता और दीर्घकालिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

सेना मुख्यालय में रणनीतिक योजना और दक्षता विकास जैसे अहम विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण की दिशा, दक्षता विकास की रूपरेखा और सेना की संरचना से जुड़ी दीर्घकालिक पहलों को आकार दिया।

एक अप्रैल को उप सेना प्रमुख के तौर पर नियुक्ति से पहले वह पुणे स्थित सदर्न कमांड के प्रमुख थे। उनके नेतृत्व में इस विशिष्ट कमान ने पिछले साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अभियान के लिए उच्च स्तर पर तत्परता बनाए रखी।

लगभग चार दशकों के अपने करियर में उन्होंने विविध भूभागों और संघर्ष की परिस्थितियों में शानदार अभियानगत अनुभव हासिल किया जिसमें उग्रवाद-विरोधी अनुभव भी शामिल है।अधिकारी ने अलग-अलग अभियानगत माहौल में हर स्तर पर कमान का नेतृत्व किया है।

उनकी कमान संबंधी जिम्मेदारियों में रेगिस्तानी क्षेत्र में एक आर्मर्ड रेजिमेंट, पश्चिमी मोर्चे पर एक आर्मर्ड ब्रिगेड तथा जम्मू कश्मीर में एक आतंकवाद-रोधी बल का नेतृत्व शामिल रहा है।लेफ्टिनेंट जनरल के तौर पर उन्होंने सेना के प्रमुख ‘स्ट्राइक फॉर्मेशन’ में से एक ‘सुदर्शन चक्र कोर’ की कमान संभाली। इसके बाद उन्होंने ‘जनरल ऑफिसर कमांडिंग, दिल्ली एरिया’ के रूप में काम किया और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की अहम सैन्य गतिविधियों और औपचारिक जिम्मेदारियों को संभाला।

उन्होंने कई महत्वपूर्ण स्टाफ और रणनीतिक पदों पर भी कार्य किया है, जिनका ‘‘अभियानगत योजना, सुरक्षा बल प्रबंधन और दक्षता विकास’’ पर महत्वपूर्ण प्रभाव रहा है।रक्षा मंत्रालय के अनुसार, जनरल सेठ का योगदान अभियानगत आवश्यकताओं को नयी प्रौद्योगिकी और भविष्य के युद्धक्षेत्र की जरूरतों के साथ जोड़ने में बहुत अहम रहा है।

एक कुशल सैन्य पेशेवर के रूप में जनरल सेठ ने अपनी पेशेवर सैन्य शिक्षा में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ‘हायर कमांड कोर्स’ और ‘नेशनल डिफेंस कॉलेज’ से स्नातक होने के अलावा जनरल सेठ ने पेरिस में प्रतिष्ठित ‘कमांड एंड स्टाफ कोर्स’ भी किया जो उनकी व्यापक रणनीतिक सोच और समकालीन सैन्य मामलों की समझ को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में यूपी, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

टीएलपीएस रिपोर्ट-2025 का विमोचन, 'नीति से व्यवहार' तक संवाद में अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने किया शिक्षकों से सीधा संवाद स्कूल चलो...

सपा के मुख्य सचेतक पद से कमाल अख्तर का इस्तीफा

लखनऊ। कमाल अख्तर ने विधानमंडल में मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) के पद से इस्तीफा दे दिया है। समाजवादी पार्टी के इस वरिष्ठ नेता के...

भविष्य में युद्ध ज़्यादा एकीकृत और समन्वित सैन्य अभियान केंद्रित होंगे: जनरल द्विवेदी

जनरल द्विवेदी के स्थान पर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने अगले सेनाध्यक्ष का पद संभाल लिया है नयी दिल्ली । सेना प्रमुख के पद से...

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में यूपी, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

टीएलपीएस रिपोर्ट-2025 का विमोचन, 'नीति से व्यवहार' तक संवाद में अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने किया शिक्षकों से सीधा संवाद स्कूल चलो...

सपा के मुख्य सचेतक पद से कमाल अख्तर का इस्तीफा

लखनऊ। कमाल अख्तर ने विधानमंडल में मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) के पद से इस्तीफा दे दिया है। समाजवादी पार्टी के इस वरिष्ठ नेता के...

मॉडल-एक्‍ट्रेस जारा यास्‍मीन नये काम की तलाश में हैं

मुंबई। मॉडल-एक्‍ट्रेस जारा यास्‍मीन का म्‍यूजिक वीडियो ‘सबकी बारातें आईं’ (2022) हर किसी को खूब पसंद आया था। उसके बाद म्‍यूजिक वीडियो ‘सबकी बारातें...

भविष्य में युद्ध ज़्यादा एकीकृत और समन्वित सैन्य अभियान केंद्रित होंगे: जनरल द्विवेदी

जनरल द्विवेदी के स्थान पर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने अगले सेनाध्यक्ष का पद संभाल लिया है नयी दिल्ली । सेना प्रमुख के पद से...

झारखंड के मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने हूल दिवस पर संथाल विद्रोह के नायकों को दी श्रद्धांजलि

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को ‘हूल दिवस’ के अवसर पर संथाल विद्रोह के आदिवासी नायकों...

श्रीराम मंदिर चढ़ावे विवाद पर आया मायावती का बयान,बोलीं- दोषी न बख्शे जाएं

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की...