back to top

गैंगस्टर विकास दुबे का एक साथी मुठभेड़ में ढेर, कई गिरफ्तार

कानपुर/लखनऊ। कानपुर के बिकरु कांड मामले में बुधवार को पुलिस ने एक के बाद एक कई सफलताएं हासिल कीं। मामले के मुख्य आरोपी विकास दुबे का बॉडीगार्ड कहे जाने वाले एक बदमाश को हमीरपुर में मुठभेड़ में पुलिस ने जहां मार गिराया वहीं छह अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने यहां संवाददाताओं को बताया कि बुधवार सुबह हमीरपुर के मौदहा में दुबे का करीबी सहयोगी अमर दुबे एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

उन्होंने बताया कि अमर पर 50000 रुपये का इनाम घोषित था और उसके पास से एक अवैध सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल तथा कारतूस बरामद हुआ है। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने अमर को घेर लिया था। इस दौरान उसने पुलिस पर गोली बारी कर दी जिसमें मौदहा के इंस्पेक्टर और एसटीएफ का एक कॉन्स्टेबल घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में अमर को गोलियां लगी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि अमर विकास दुबे गैंग का तीसरा सदस्य है जो मुठभेड़ में मारा गया है। इससे पहले उसके साथी प्रेम प्रकाश पांडे और अतुल दुबे पिछले शुक्रवार को वारदात के बाद मुठभेड़ में मारे गए थे। अपर पुलिस महानिदेशक कुमार ने यह भी बताया कि हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद में मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर विकास दुबे के साथी कार्तिकेय उर्फ प्रभात, अंकुर और उसके पिता श्रवण को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने बताया कि उनके पास से गत दो-तीन जुलाई की रात कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद उन से लूटी गई पिस्टल मिली है। इसके अलावा दो अन्य पिस्टल तथा 44 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में मंगलवार रात 50000 रुपये का एक अन्य नामजद अपराधी श्यामू बाजपेई भी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही मामले के एक अन्य आरोपी जहान यादव तथा उसके साथी संजीव दुबे को कानपुर नगर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कुमार ने बताया कि इसके अलावा मंगलवार रात गौतम बुद्घ नगर में एक्सप्रेस वे तथा बिसरख थाना क्षेत्रों में भी पुलिस ने कार्यवाही की है जहां कई बदमाश घायल और गिरफ्तार किए गए हैं। बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र में भी कई इनामी बदमाश घायल और गिरफ्तार हुए हैं। उन्होंने कहा कि कानपुर की घटना में जो लोग भी शामिल हैं पुलिस उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्वाई करेगी।

अपर महानिदेशक ने कहा कि हम लोग अपने साथियों की शहादत को व्यर्थ नहीं हो जाने देंगे और जो भी कार्वाई होगी वह विधिक होगी और ऐसी होगी कि दोषियों को हमेशा पछतावा होगा। कुमार ने बताया कि बिकरू कांड के दौरान पुलिस से लूटे गए पांच में से तीन हथियारों को बरामद कर लिया गया है।

बाकी एक एके-47 और एक इंसास राइफल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं इस बीच, एसटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ यश ने बताया कि बिकरू हत्याकांड मामले में नामजद सभी आरोपी की तलाश की जा रही है। जब भी हमें उनके बारे में कोई सूचना मिलती है हमने स्थानीय पुलिस की मदद लेते हैं।

विकास को गिरफ्तार करने में हो रही देर के बारे में पूछे जाने पर पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि वह बहुत शातिर अपराधी है और अक्सर छुपा रहता है लिहाजा उसे पकडऩे में समय लग रहा है लेकिन हम उसे निश्चित रूप से पकड़ेंगे। हमें कामयाबी मिलनी शुरू हो चुकी है।

विकास दुबे गत दो-तीन जुलाई की मध्यरात्रि को कानपुर के बिकरू गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला कर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या किए जाने का मुख्य आरोपी है। उस पर ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित है। वह अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...