back to top

जी20 प्रतिनिधियों का कई भाषाओं में होगा स्वागत

जी20 प्रतिनिधियों और अन्य अंतरराष्ट्रीय मेहमानों को यहां शिखर सम्मेलन स्थल पर प्रतिनिधिमंडल
केंद्र में प्रवेश करने पर फ्रेंच में बिएनवेन्यू से लेकर तुर्की में होसगेल्डिनिज तक कई भाषाओं में स्वागत किया जाएगा।
वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ हॉल नंबर 14 पर बनाए गए प्रतिनिधिमंडल कार्यालयों में सभी जी20 सदस्य
देशों और आमंत्रित देशों की भाषाओं में स्वागत मुद्रित किया गया है।

रंग-बिरंगी पृष्ठभूमि में जर्मन में विलकोमेन से लेकर इंडोनेशियाई में सेलामत डेटांग और स्पेनिश में बिएनवेनिडो से लेकर तुर्की में होसगेल्डिनिज लिखे गए हैं। सोशल मीडिया एक्स पर बृहस्पतिवार देर रात एक पोस्ट में जी20 इंडिया ने भारत मंडपम के एक वीडियो में आरबीआई इनोवेशन हब पैविलियन , डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन और अन्य सुविधाओं की झलकियां साझा कीं, जो प्रतिनिधियों और अन्य लोगों के लिए बनाई गई हैं।

एक लघु वीडियो में जी20 के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला ने एक सामान्य विशाल लाउंज क्षेत्र के अलावा, सभी जी20 सदस्य देशों और आमंत्रित देशों के प्रतिनिधियों के लिए समर्पित कार्यालय स्थानों की एक झलक भी दिखाई। वीडियो में स्वागत पृष्ठभूमि भी दिखाई गई। बांग्ला से लेकर जर्मन और रूसी से लेकर मैंडरिन तक में अभिवादन, सभी जी20 सदस्यों और आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के झंडों के सामने विशाल पृष्ठभूमि भारत की जी20 की अध्यक्षता की थीम वसुधैव कुटुंबकम – एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य की तस्वीर पेश करती है।

वीडियो में श्रृंगला ने कहा कि सभी जी20 सदस्य देशों और आमंत्रित देशों की भाषाओं को स्वागत पृष्ठभूमि में शामिल किया गया है। जी20 शिखर सम्मेलन के लिए बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं और शुक्रवार को परिसर के हॉल नंबर 3 में स्थापित अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। जी20 शिखर सम्मेलन प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतराष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्र भारत मंडपम में होगा।

 

RELATED ARTICLES

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार, तीन मुफ्त सिलेंडर की घोषणा की

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार की घोषणा की जिसके...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

खरगे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल- देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो...

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर...

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार, तीन मुफ्त सिलेंडर की घोषणा की

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार की घोषणा की जिसके...

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 77744 पर खुला, रुपये में भी 7 पैसे की तेजी

मुंबई । सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी बैंक तथा इन्फोसिस जैसी कंपनियों के शेयर में लिवाली से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...