back to top

वायदा बाजार : सोने की कीमत रिकॉर्ड।,20,900 प्रति 10 ग्राम

नयी दिल्ली। मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने की कीमत मंगलवार।,20,900 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी प्रशासन में गतिरोध, फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में और कटौती करने के अनुमान और बढ़ते व्यापार एवं भू-राजनीतिक तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की तलाश में सोने की खरीदारी बढ़ गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 651 रुपये या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ।,20,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 648 रुपये यानी 0.53 प्रतिशत चढ़कर।,22,231 प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई।

इस बीच चांदी में भी तेजी देखी गई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 281 रुपये या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ।,47,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोमवार को इसकी कीमत।,47,977 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। इसी तरह, मार्च 2026 में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 327 रुपये या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ।,49,500 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव करीब एक प्रतिशत की बढ़त के साथ पहली बार 4000 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत मामूली गिरावट के साथ 48.43 डॉलर प्रति औंस रही। गौरतलब है कि अमेरिका में सरकारी कार्यक्रम एवं सेवाएं जारी रखने को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और संसद के बीच कोई समझौता न हो पाने के बाद सरकारी वित्त-पोषण पर रोक (शटडाउन) शुरू हो गई, जिसके चलते अनिश्चितता का माहौल उत्पन्न हो गया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...